6 महीने में ACME Solar का शेयर 55% उछला! ब्रोकरेज हाउस बोले– अभी और चढ़ेगा, जानें 3 बड़ी वजहें

ACME Solar ने पिछले 6 महीनों में 55% का शानदार रिटर्न दिया है, लेकिन विशेषज्ञ कह रहे हैं, ये तो बस शुरुआत है! ब्रोकरेज हाउस ने शेयर पर बुलिश रुख जताया है, और कीमत में और उछाल की भविष्यवाणी की है। जानिए वो 3 दमदार वजहें, जिनसे ये शेयर बना है, निवेशकों की पहली पसंद।

Photo of author

Written by Rohit Kumar

Published on

6 महीने में ACME Solar का शेयर 55% उछला! ब्रोकरेज हाउस बोले– अभी और चढ़ेगा, जानें 3 बड़ी वजहें
6 महीने में ACME Solar का शेयर 55% उछला! ब्रोकरेज हाउस बोले– अभी और चढ़ेगा, जानें 3 बड़ी वजहें

ACME Solar Holding के शेयर ने पिछले 6 महीनों में जबरदस्त 55% की बढ़त दिखाई है। इसके अलावा इस मजबूत प्रदर्शन के बाद तीन बड़े ब्रोकरेज फर्म Nuvama, Motilal Oswal और JM Financial ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। उनका कहना है, कि कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर हैं, भविष्य की योजना साफ है, और Renewable Energy सेक्टर में इसका बड़ा रोल रहेगा।

तिमाही नतीजों के बाद बढ़ा भरोसा

कंपनी के अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। इससे ब्रोकरेज फार्मों का भरोसा और मजबूत हुआ है। कंपनी ने प्रोडक्शन, मुनाफे और नए प्रोजेक्ट्स में अच्छा काम किया है।

यह भी पढ़ें-पंजाब में लगेंगे 1,000 से ज्यादा सरकारी बिल्डिंग्स पर सोलर पैनल! PSPCL की ₹123 करोड़ की योजना को मिली मंजूरी

Nuvama ने ₹360 टारगेट दिया

Nuvama ने ACME के शेयर का टारगेट ₹360 तय किया है। कंपनी ने Q1 में 2,890 मेगावाट की क्षमता हासिल की है, जो पिछले साल के मुकाबले 116% ज्यादा है। उसे NHPC से 550MWh का नया ऑर्डर मिला है, जो कि Battery Storage सिस्टम का हिस्सा है। इसके अलावा, जो 300MW का सोलर प्रोजेक्ट पहले खुले बाजार में बेच रहा था, अब वह बिजली बेचने के समझौते (PPA) के तहत आ गया है। कंपनी ने इस तिमाही में 50MW का पहला विंड प्रोजेक्ट भी शुरू किया है। साथ ही अब कंपनी का लक्ष्य है, कि साल 2030 तक 10GW सोलर और 15GWh बैटरी स्टोरेज की क्षमता बनाई जाए।

Also ReadPremier Energies Ltd: एनर्जी स्टॉक से मिलेगा तगड़ा फायदा, जानें कितना मिलेगा मुनाफा Premier Energies Ltd ने हाल ही में अपने IPO (Initial Public Offering) के जरिए बाजार में जोरदार एंट्री की है। Renewable Energy सेक्टर की इस कंपनी ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देकर सभी का ध्यान खींचा है। IPO से लेकर लिस्टिंग डे तक का प्रदर्शन, मौजूदा शेयर प्राइस, कंपनी की वित्तीय स्थिति और संभावित जोखिम—इन सभी पहलुओं पर नजर डालना निवेशकों के लिए बेहद जरूरी हो जाता है। IPO प्रदर्शन और लिस्टिंग डे की रैली Premier Energies Ltd का IPO मूल्य बैंड ₹427 से ₹450 प्रति शेयर निर्धारित किया गया था। लेकिन जब कंपनी के शेयरों की NSE और BSE पर लिस्टिंग हुई, तो कीमत ₹990 से ₹994.55 तक पहुंच गई। यानी लिस्टिंग के दिन निवेशकों को करीब 120% तक का फायदा हुआ। इससे यह साफ हो गया कि बाजार में इस IPO को लेकर जबरदस्त उत्साह था। इस उत्साह का संकेत IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से पहले ही मिल गया था। GMP लगभग ₹397 तक पहुंच गया था, जोकि इश्यू प्राइस पर 88% प्रीमियम को दर्शाता है। IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। कुल मिलाकर इसे 75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिसमें QIB (Qualified Institutional Buyers) श्रेणी में 212.42 गुना, NII (Non-Institutional Investors) में 50.98 गुना और रिटेल निवेशकों में 7.44 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया। इससे यह स्पष्ट हो गया कि सभी वर्गों के निवेशक इस कंपनी में रुचि ले रहे हैं। मौजूदा शेयर मूल्य और विश्लेषण 17 अप्रैल 2025 को Premier Energies Ltd का शेयर प्राइस ₹948.15 पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, विश्लेषकों का औसत टारगेट प्राइस ₹925.25 है, जबकि कुछ विश्लेषकों ने इसे ₹1,228 तक भी प्रोजेक्ट किया है। लेकिन एक अहम बात यह है कि JP Morgan ने हाल ही में कंपनी का टारगेट प्राइस ₹1,170 से घटाकर ₹940 कर दिया है। यह इस ओर संकेत करता है कि विश्लेषक कंपनी के मूल्यांकन को लेकर थोड़े सतर्क हैं। वर्तमान में कंपनी का P/E (Price-to-Earnings) अनुपात 52.7 है, जोकि एक हाई वैल्यूएशन को दर्शाता है। वहीं, EPS (Earnings per Share) ₹16.3 है। वित्तीय प्रदर्शन: मुनाफे में जबरदस्त छलांग Premier Energies Ltd ने FY24 में ₹3,171.31 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जो कि इस क्षेत्र की एक मझोली कंपनी के लिए काफी मजबूत आंकड़ा है। इस अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ ₹231.36 करोड़ रहा, जबकि FY23 में यह आंकड़ा मात्र ₹13.83 करोड़ था। यानी कंपनी ने साल भर में लगभग 1,572% का PAT (Profit After Tax) ग्रोथ दर्ज किया है, जो कि बेहद सराहनीय है। कंपनी की ROE (Return on Equity) 43.73% और ROCE (Return on Capital Employed) 25.65% है। ये आंकड़े यह दिखाते हैं कि कंपनी ने पूंजी का प्रभावी उपयोग करते हुए उच्च लाभप्रदता अर्जित की है। जोखिम और चुनौतियां हालांकि कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन इसमें कुछ अहम जोखिम भी शामिल हैं जिनका निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए। कंपनी की आय का बड़ा हिस्सा कुछ चुनिंदा ग्राहकों से आता है। इस ग्राहक निर्भरता से अगर भविष्य में कोई ग्राहक हटता है या डील में बदलाव होता है, तो कंपनी की कमाई पर प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा, Premier Energies Ltd अपने कई उपकरण चीन से आयात करती है। इस कारण वैश्विक सप्लाई चेन में किसी भी प्रकार के व्यवधान का असर इसके उत्पादन पर पड़ सकता है। सबसे अहम जोखिम कंपनी का वर्तमान मूल्यांकन है। 52.7 का P/E अनुपात यह दर्शाता है कि निवेशक पहले ही भविष्य की उच्च कमाई को दाम में शामिल कर चुके हैं। ऐसे में यदि कंपनी भविष्य की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, तो स्टॉक में करेक्शन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। दीर्घकालिक नजरिए से निवेश Renewable Energy सेक्टर में Premier Energies Ltd की स्थिति मजबूत होती जा रही है। IPO में जबरदस्त रेस्पॉन्स, लिस्टिंग डे पर शानदार मुनाफा और वित्तीय आंकड़ों में भारी वृद्धि इसे एक आकर्षक निवेश विकल्प बनाती है। हालांकि, हाई वैल्यूएशन और कुछ रणनीतिक जोखिमों के चलते अल्पकालिक निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए। लेकिन अगर आप लंबी अवधि के निवेशक हैं और Renewable Energy सेक्टर की संभावनाओं में विश्वास रखते हैं, तो Premier Energies Ltd आपके पोर्टफोलियो में शामिल करने योग्य स्टॉक हो सकता है।

Premier Energies Ltd: एनर्जी स्टॉक से मिलेगा तगड़ा फायदा, जानें कितना मिलेगा मुनाफा

Motilal Oswal ने बताया कंपनी मजबूत है

Motilal Oswal ने शेयर का टारगेट ₹272 रखा है। उन्होंने कहा कि कंपनी का मुनाफा अनुमान से थोड़ा ज्यादा रहा। कंपनी ने 1,070 करोड़ रुपये का कर्ज कम ब्याज दर (8.5%) पर लिया है जिससे ब्याज का खर्च घटा है। इससे कंपनी की फाइनेंशियल हालत बेहतर हुई है और कर्ज का बोझ कम हुआ है।

JM Financial ने ₹270 का टारगेट रखा

JM Financial ने कहा कि ACME Solar के प्रॉफिट में 23% की बढ़त हुई है, जो दूसरी आमदनी बढ़ने से हुआ है। कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही में 1,636 मिलियन यूनिट बिजली बनाई, जबकि पिछले साल इसी समय ये सिर्फ 790 मिलियन यूनिट थी। बिजली उत्पादन की क्षमता में भी सुधार हुआ है, जो अब 28.5% तक पहुंच गई है। कंपनी के पास अभी 4,080 मेगावॉट के प्रोजेक्ट बनाने वाले हैं, और 550MWh का बैटरी प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में है।

FY30 तक का बड़ा लक्ष्य

कंपनी ने 2030 तक 10GW बिजली उत्पादन और 15GWh बैटरी स्टोरेज क्षमता का टारगेट रखा है। इसमें से 6,970 मेगावॉट की योजनाएं पहले से ही पक्की हो चुकी हैं। इन प्रोजेक्ट्स के लिए जरूरी सरकारी मंजूरी और ग्रिड कनेक्शन भी मिल चुका है। इस वजह से निवेशकों को कंपनी में अच्छा ग्रोथ दिख रहा है, और ब्रोकरेज हाउस इसे लंबी अवधि के लिए बेहतर निवेश मान रहे हैं।

Also ReadOnix Solar शेयर का धमाका, 1 लाख के निवेश पर बने 50 लाख, निवेशकों की खुली किस्मत

Onix Solar शेयर का धमाका, 1 लाख के निवेश पर बने 50 लाख, निवेशकों की खुली किस्मत

Author
Rohit Kumar
रोहित कुमार सोलर एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 वर्षों का गहन अनुभव है। उन्होंने सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, सौर ऊर्जा की अर्थव्यवस्था, सरकारी योजनाओं, और सौर ऊर्जा नवीनतम तकनीकी रुझानों पर शोधपूर्ण और सरल लेखन किया है। उनका उद्देश्य सोलर एनर्जी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पाठकों को ऊर्जा क्षेत्र के महत्वपूर्ण पहलुओं से परिचित कराना है। अपने लेखन कौशल और समर्पण के कारण, वे सोलर एनर्जी से जुड़े विषयों पर एक विश्वसनीय लेखक हैं।

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें