1 किलोवाट सोलर पैनल से बनने वाली बिजली की कैलकुलेशन देखें

क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 1 किलोवाट सोलर पैनल से आप रोज़ाना कई यूनिट बिजली बना सकते हैं, जो आपके पूरे घर के फैन, लाइट्स और ज़रूरी उपकरण चला सकती है? बिजली कंपनियों पर निर्भरता खत्म करिए और हर महीने हजारों की बचत शुरू कीजिए। जानिए 1 किलोवाट पैनल की असली कैलकुलेशन और फायदे!

Photo of author

Written by Solar News

Published on

1 किलोवाट सोलर पैनल से बनने वाली बिजली की कैलकुलेशन देखें
1 किलोवाट सोलर पैनल से बनने वाली बिजली की कैलकुलेशन देखें

सोलर पैनल सूरज की रोशनी से बिजली बनाते हैं, सोलर पैनल से बनने वाली इस बिजली के द्वारा घर में बिजली की सभी जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सकता है। अगर आप 1 किलोवाट के सोलर पैनल का सिस्टम अपने घर में लगवाना चाहते हैं, तो जानें 1 किलोवाट सोलर पैनल कितनी बिजली बनाएगा?

1 किलोवाट सोलर पैनल से कितनी बिजली बनेगी?

सोलर पैनल के अंदर सोलर सेल लगे होते हैं, जो सोलर पैनल के सबसे महत्पूर्ण घटक होते हैं,सोलर सेल पर जब सूरज की रौशनी पड़ती है,तो उनमें फोटोइलेक्ट्रिक इफेक्ट के कारण इलेक्ट्रॉन मुक्त हो कर प्रवाहित होने लगते हैं, मुक्त इलेक्ट्रॉन के प्रवाह से ही बिजली बनती है।

अब अगर हम जानना चाहें की घर में अगर सोलर सिस्टम लगवाएँ तो ये कितनी बिजली बनाएगा? तो देखें

Also Readक्या मुफ्त में सोलर पैनल लगाए जा सकते हैं? सोलर पैनल इंस्टालेशन का पूरा सच जानिए

क्या सच में फ्री में लगते हैं सोलर पैनल? जानिए इंस्टालेशन का पूरा सच और सरकार की स्कीम का फायदा

  • यदि 1 किलोवाट सोलर पैनल को 1 घंटे अच्छी धूप मिलती है, तो यह 1 किलोवाट-घंटा (kWh) बिजली का उत्पादन कर सकता है।
  • यदि सोलर पैनल पर 5 घंटे तक उचित मात्रा में धूप पड़ती है, तो वे 5 किलोवाट-घंटा (kWh) बिजली का उत्पादन कर सकते हैं, जिसे 5 यूनिट बिजली कहा जाता है।
  • सोलर पैनल से बिजली उत्पादन में कुछ पावर लॉस भी होता है, ऐसे में 1 किलोवाट सोलर पैनल से दिनभर में 4-से 6 यूनिट बिजली ही बन पाएगी।
कितने सोलर पैनल खरीदें?

सोलर पैनल किस तरह से ज्यादा बिजली बनाएंगे?

  • सोलर पैनल यदि सही दिशा एवं कोण पर लगा हो तो उनसे उचित मात्रा में बिजली प्राप्त की जा सकती है।
  • सोलर पैनल दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए ताकि दिन भर अधिकतम सूर्य का प्रकाश प्राप्त कर सकें।
  • मोनोक्रिस्टलाइन पैनल सबसे कुशल होते हैं और कम रोशनी में भी बिजली बना सकते हैं। इसलिए सोलर पैनल लगाते वक्त इन्हें ही लगवाएं।
  • सोलर पैनल ऐसी जगह लगाएं की उन पर किसी प्रकार की छाया न पड़े, जिससे वे सही से बिजली का उत्पादन कर सकें।

इसके अलावा सोलर पैनल की उम्र, रखरखाव और सफाई भी बिजली उत्पादन को प्रभावित कर सकती है।

यदि आप सोलर पैनल लगवाने का विचार कर रहे हैं, तो आपको एक सोलर इंस्टॉलर से सलाह लेनी चाहिए। वो साइट विजिट करके आपके लिए सबसे अच्छा सोलर सिस्टम चुनने में मदद कर सकते हैं।

Also ReadNTPC ने गुजरात में कमिशन किया 150 MW सोलर प्लांट!

NTPC Gujarat Solar Project Live: गुजरात में NTPC ने कमिशन किया 150 MW का सोलर प्लांट – रिन्यूएबल पोर्टफोलियो को मिली नई रफ्तार!

Author
Solar News

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें