सोलर पैनल की सबसे बेस्ट कंपनी, एक बार लगाएं सालों-साल चलाएं

Photo of author

Written by Solar News

Published on

सोलर पैनल की सबसे बेस्ट कंपनी, एक बार लगाएं सालों-साल चलाएं

सोलर एनर्जी के प्रयोग से बिजली जनरेट करने के लिए सोलर पैनल का प्रयोग किया जाता है, भारत सोलर पैनल का एक बड़ा बाजार है, यहाँ अनेक ब्रांड के सोलर पैनल और अन्य उपकरण उपलब्ध रहते हैं। ऐसे में ग्राहक के मन में यह सवाल रहता है कि सोलर पैनल की सबसे बेस्ट कंपनी (Best Solar Panel Company) कौन सी है, जिसके पैनल को खरीद कर वे कुशल सोलर सिस्टम लगा सकते हैं।

सोलर पैनल की सबसे बेस्ट कंपनी

सोलर पैनल को लगाकर आसानी से अपनी बिजली की सभी जरूरतों को पूरा किया जा सकता है, इनके प्रयोग से उपयोगकर्ता को कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। सोलर पैनल के प्रयोग को बढ़ावा प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा भी अपने-अपने स्तर से नागरिकों को सब्सिडी योजना के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है। देश में बहुत सी सोलर पैनल विनिर्माता कम्पनीय हैं, जिनमें से टॉप की कंपनियों की जानकारी यहाँ दी गई है।

Also Readऑन ग्रिड सोलर सिस्टम से होने वाले फायदे और नुकसान जानें, यहाँ देखें।

ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम से होने वाले फायदे और नुकसान जानें, यहाँ देखें।

Waaree Solar

  • स्थापना: 2007
  • विशेषता: डुअल-ग्लास बाइफेशियल पैनल, अन्य सोलर पैनल से 30% अधिक बिजली का उत्पादन करते हैं।
  • उत्पादन क्षमता: 2 GW, इनका लक्ष्य 2024 तक 5 GW बिजली उत्पादन का है।

TATA Power Solar

  • स्थापना: 1989
  • विशेषता: TP Mono PERC सोलर पैनल, 21.5% दक्षता
  • उत्पादन क्षमता: 4 GW
  • मजबूती: विश्वसनीयता और उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए ये सोलर पैनल जाने जाते हैं।

Vikram Solar

  • स्थापना: 2006
  • विशेषता: MERLIN सीरीज़ पैनल, 21.89% दक्षता
  • उत्पादन क्षमता: 2.5 GW
  • उपलब्धता: उच्च गुणवत्ता वाले सोलर पैनल और सौर उत्पादों के लिए यह कंपनी जानी जाती है।

Adani Solar

  • स्थापना: 2015
  • विशेषता: PERC सोलर पैनल, 21.2% दक्षता
  • उत्पादन क्षमता: 3.5 GW
  • लक्ष्य: सौर ऊर्जा में आत्मनिर्भरता को प्राप्त करना।

Patanjali Solar

  • स्थापना: 2011
  • विशेषता: सोलर पैनल, सोलर स्ट्रीट लाइट और सोलर पंप
  • दक्षता: 19.5%
  • लक्ष्य: 2025 तक 1 GW उत्पादन क्षमता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

UTL Solar

  • स्थापना: 1996
  • विशेषता: मोनो PERC पैनल, 21% दक्षता
  • उत्पादन क्षमता: 1.5 GW
  • अन्य उत्पाद: इन्वर्टर और UPS का प्रयोग ज्यादातर यूजर द्वारा किया जाता है।

Exide Solar

  • स्थापना: 1947
  • विशेषता: मोनो PERC सोलर पैनल, 20% दक्षता
  • लक्ष्य: 2024 तक 200 MW उत्पादन क्षमता
  • उपलब्धता: भारत के साथ-साथ दक्षिण एशियाई और यूरोप के कई देशों में इनके प्रोडक्ट निर्यात किए जाते हैं।

Luminous Solar

  • स्थापना: 2014
  • विशेषता: सोलर NXG सीरीज पैनल, 20.5% दक्षता
  • लक्ष्य: 2025 तक 500 MW उत्पादन क्षमता का लक्ष्य रखा गया है।
  • भागीदारी: फ्रांस की कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक की 75% हिस्सेदारी है।

    उपरोक्त कंपनियां भारत में सोलर पैनल की सबसे बेस्ट कंपनी हैं, इन सभी के द्वारा अलग-अलग क्षमता के सोलर पैनल का निर्माण किया जाता है, साथ ही अन्य सोलर उपकरणों का निर्माण और विक्रय भी ये करते हैं। सोलर पैनल को एक बार सही से स्थापित करने के बाद लंबे समय तक फ्री बिजली का लाभ आप प्राप्त कर सकते हैं। ये पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने में सहायक होते हैं।

    Also Readरिन्यूअल एनर्जी सेक्टर में सुजलॉन एनर्जी का धमाल, मात्र 6 महीने में दिया 113% का तगड़ा रिटर्न, देखें पूरी डिटेल

    रिन्यूअल एनर्जी सेक्टर में सुजलॉन एनर्जी का धमाल, मात्र 6 महीने में दिया 113% का तगड़ा रिटर्न, देखें पूरी डिटेल

    Author
    Solar News

    Leave a Comment

    हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें