Adani Solar 5KW पैनल की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान! जानिए कितना देना होगा?

उत्तर प्रदेश में Adani Group का 5kW सोलर सिस्टम सिर्फ ₹2.75 लाख से ₹3.6 लाख में! सरकारी सब्सिडी ₹1 लाख तक, और CSR फंडिंग के साथ कीमत में बड़ा बदलाव! Ecofy NBFC की 0% ब्याज EMI से मासिक किस्तें ₹7,749 से ₹8,423 तक, बिजली बिल में सालाना ₹54,000 की बचत और पर्यावरण संरक्षण का बेहतरीन मौका!

Photo of author

Written by Rohit Kumar

Published on

Adani Solar 5KW पैनल की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान! जानिए कितना देना होगा?
Adani Solar 5KW पैनल की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान! जानिए कितना देना होगा?

जैसा की आप सभी जानते हैं, उत्तर प्रदेश (UP) में Renewable Energy की मांग वर्तमान समय में अत्यधिक तेजी से बढ़ रही है , इसके अलावा इस क्षेत्र में Adani Group ने भी अपनी काफी अच्छी पहचान बनाई है, खासकर 5kW के Adani Solar Panel System ने सभी उपभोक्ताओं के बीच काफी चर्चा बटोरी है। इसकी कीमत, सब्सिडी और अन्य फायदों ने इसे आम जनता के लिए अच्छा ऑप्शन बना दिया है।

Adani 5kW Solar Panel System की कीमत

Adani 5kW Solar Panel System की कीमत
Adani 5kW Solar Panel System की कीमत

अदानी (Adani) के 5kW Solar Panel System की कीमत उत्तर प्रदेश में ₹2.75 लाख से ₹3.6 लाख (GST अतिरिक्त) बताई जा रही है। यह कीमत मॉडल, इंस्टॉलेशन साइट और तकनीकी जरूरतों के हिसाब पर बदल सकती है। Adani का यह सिस्टम उच्च गुणवत्ता वाले Mono PERC सोलर पैनल्स और उन्नत तकनीक से लैस है, जो इसे दीर्घकालिक निवेश के रूप में स्थापित करता है। इससे न सिर्फ बिजली उत्पादन में वृद्धि होती है बल्कि उपभोक्ताओं को लंबे समय तक फायदा मिलता है।

सरकारी सब्सिडी और CSR फंडिंग का लाभ

उत्तर प्रदेश में रहने लोगों को सोलर सिस्टम पर UPNEDA की ओर से ₹78,000 से ₹1,08,000 तक की सब्सिडी मिलती है, जो सिस्टम की क्षमता और पात्रता पर निर्भर होती है। यह सब्सिडी सोलर सिस्टम की कुल लागत को काफी कम कर देती है, जिससे उपभोक्ताओं को इसे अपनाना आसान हो जाता है। अमेठी के टिकरिया क्षेत्र में CSR (Corporate Social Responsibility) के तहत Adani Foundation ने 1kW सोलर सिस्टम के लिए ₹15,000 की अतिरिक्त सहायता दी है। इससे उपभोक्ताओं को 1kW सिस्टम की कीमत ₹65,000 से घटाकर मात्र ₹5,000 में मिली। इस तरह की पहलें Renewable Energy की दिशा में न सिर्फ जागरूकता बढ़ा रही हैं बल्कि लोगों की ऊर्जा लागत को भी कम कर रही हैं।

EMI और फाइनेंसिंग की सुविधा

Adani Solar System को खरीदना अब और भी आसान हो गया है क्योंकि Ecofy NBFC ने इसे 0% ब्याज दर पर EMI विकल्प के साथ पेश किया है। इस योजना के तहत मासिक किस्तें ₹7,749 से ₹8,423 तक हो सकती हैं, जिससे ग्राहकों को एकमुश्त बड़ी रकम चुकाने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। यह विकल्प खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो Renewable Energy में निवेश करना चाहते हैं लेकिन वित्तीय कारणों से रुक जाते हैं।

सिस्टम की तकनीकी विशेषताएँ और छत की आवश्यकता

Adani का 5kW सोलर सिस्टम सालाना करीब 7,500 यूनिट बिजली उत्पन्न कर सकता है, जिससे सालाना ₹54,000 तक की बिजली बिल बचत संभव है। इस सिस्टम को इंस्टॉल करने के लिए लगभग 450 वर्ग फुट छत की आवश्यकता होती है, जो अधिकांश घरों की छतों के लिए पर्याप्त है। यह सिस्टम उच्च दक्षता और टिकाऊपन के कारण बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

Also ReadFree Solar Chulha Yojana: सरकार फ्री में दे रही है सोलर चूल्हा – जानिए कैसे और कब करें आवेदन

Free Solar Chulha Yojana: सरकार फ्री में दे रही है सोलर चूल्हा – जानिए कैसे और कब करें आवेदन

यह भी पढें-Adani Solar का 3KW सिस्टम अब पहले से सस्ता! जानिए कीमत और फायदे

पर्यावरण और आर्थिक दृष्टिकोण से फायदेमंद

5kW का यह सिस्टम केवल बिजली बिल कम करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है। यह CO2 उत्सर्जन को कम करता है और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करता है। सरकारी सब्सिडी और CSR फंडिंग की वजह से इसकी कीमत काफी किफायती हो जाती है, जिससे यह हर आम आदमी के लिए सुलभ विकल्प बन जाता है। इससे उत्तर प्रदेश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है।

भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के लिए स्मार्ट समाधान

Adani का यह 5kW सोलर सिस्टम उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में ऊर्जा संकट से निपटने और भविष्य में ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए एक स्मार्ट समाधान है। इसकी लागत, सरकारी सब्सिडी, CSR सहायता और आसान फाइनेंसिंग इसे हर आम उपभोक्ता के लिए आकर्षक बनाते हैं। आने वाले समय में जब Renewable Energy की जरूरत और बढ़ेगी, तब यह सिस्टम एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगा।

Also Readभारत बना दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा सोलर एनर्जी अब! जानिए कैसे आप भी बचा सकते हैं बिजली का खर्च

भारत बना दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा सोलर एनर्जी अब! जानिए कैसे आप भी बचा सकते हैं बिजली का खर्च

Author
Rohit Kumar
रोहित कुमार सोलर एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 वर्षों का गहन अनुभव है। उन्होंने सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, सौर ऊर्जा की अर्थव्यवस्था, सरकारी योजनाओं, और सौर ऊर्जा नवीनतम तकनीकी रुझानों पर शोधपूर्ण और सरल लेखन किया है। उनका उद्देश्य सोलर एनर्जी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पाठकों को ऊर्जा क्षेत्र के महत्वपूर्ण पहलुओं से परिचित कराना है। अपने लेखन कौशल और समर्पण के कारण, वे सोलर एनर्जी से जुड़े विषयों पर एक विश्वसनीय लेखक हैं।

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें