क्या हर घर में बिजली पहुंचाकर सोलर कंपनियां कमाएंगी अरबों? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

भारत सरकार की इस क्रांतिकारी योजना के तहत मिल रही है ₹78,000 तक की सब्सिडी, हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, और सोलर कंपनियों के लिए खुला है ₹1.2 लाख करोड़ का बाजार। लाखों नौकरियों और रोजगार के नए अवसरों के बीच जानिए कैसे यह योजना बदल रही है आम लोगों का भविष्य और आपकी जिंदगी भी!

Photo of author

Written by Rohit Kumar

Published on

क्या हर घर में बिजली पहुंचाकर सोलर कंपनियां कमाएंगी अरबों? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
क्या हर घर में बिजली पहुंचाकर सोलर कंपनियां कमाएंगी अरबों? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

PM सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना ने भारत मे एक नई ऊर्जा क्रांति की शुरुआत कर दी है। जिसमें प्रत्येक घर के परिवार को बिजली बिल परेशानियों से मुक्त करना है, जैसे की सभी जानते होंगे, सरकार ने 13 फरवरी 2024 में इस योजना को शुरू किया था। जिसका मुख्य उद्देश्य 2027 तक 10 करोड़ घरों में Solar Rooftop System स्थापित करना है। ताकि देश मे रहने वाले लोगों को सौर ऊर्जा का लाभ प्राप्त हो सके। इसलिए सरकार PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana में ₹75,021 करोड़ का निवेश कर रही है।

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

अब तक इस योजना के अंतर्गत 1. 5 करोड़ से आधिक घरों मे सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। इससे हर घर को ₹12,000 तक की सालाना बिजली की बचत हो रही है। इसलिए यह पहल सिर्फ खर्च को कम करने तक सीमित नहीं है,बल्कि भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भता को भी नया आयाम दे रही है। सोलर एनर्जी के उपयोग से कोयला जैसे पुराने ईधन पर निर्भरता तेजी से घट रही है, जिससे पर्यावरण को भी बड़ा लाभ हो रहा है।

सरकार का उद्देश्य है कि भारत का हर घर खुद का बिजली उत्पादक बने। इससे न केवल ग्रिड पर भार कम होगा, बल्कि आम जनता भी देश की ऊर्जा नीति में सक्रिय भागीदार बन सकेगी। Demand-Supply Gap को संतुलित करने में भी यह योजना बेहद सहायक साबित हो रही है।

सोलर कंपनी के लिए बना अरबों रुपये का बाजार

पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के तहत 1 से 3 किलोवाट के सोलर सिस्टम पर लगभग ₹30,000 से ₹78,000 तक की सब्सिडी दी जा रही है। जिससे सोलर उत्पादन करने वाली कंपनियों, इंस्टॉलेशन एजेंसियों और सेवा प्रदाताओं को भारी लाभ हो रहा है।

यह भी पढें-सोलर कंपनियों में निवेश बन सकता है आपका अगला मनी मेकिंग जंप! जानिए क्यों बढ़ रही है इनकी डिमांड

तेजी से बढ़ती मांग के चलते सोलर कंपनियों को बड़े पैमाने पर ऑर्डर मिल रहे हैं। कंपनियां नए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स लगा रही हैं और Installation Workforce को प्रशिक्षित कर रही हैं। इस प्रक्रिया में अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल चुका है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।

उद्योग जगत की भागीदारी और भविष्य की संभावनाएं

इस योजना की सफलता को देखते हुए देश के कई बड़े औद्योगिक घरानों ने भी सोलर एनर्जी सेक्टर में निवेश बढ़ाना शुरू कर दिया है। Maruti Suzuki ने हरियाणा के मानेसर और खरखौदा में 30 मेगावॉट पीक क्षमता वाले दो सोलर प्रोजेक्ट्स में ₹925 करोड़ का निवेश किया है। यह न सिर्फ उनकी सामाजिक और पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी का प्रमाण है, बल्कि प्राइवेट सेक्टर की बढ़ती भागीदारी को भी दर्शाता है।

सरकार का अनुमान है कि 2027 तक यह योजना ₹5 लाख करोड़ से अधिक की बाजार क्षमता उत्पन्न करेगी, जिससे भारत का सोलर सेक्टर विश्व के सबसे तेज़ी से बढ़ते बाजारों में से एक बन जाएगा।

Also ReadWaaree Energies Share Price: इस कंपनी को मिला सोलर मॉड्यूल्स की सप्लाई का मिला ऑर्डर, 3100 रुपये के पार पहुंचा शेयर

Waaree Energies Share Price: इस कंपनी को मिला सोलर मॉड्यूल्स की सप्लाई का मिला ऑर्डर, 3100 रुपये के पार पहुंचा शेयर

ग्रामीण भारत में ऊर्जा क्रांति

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana का लाभ केवल शहरी इलाकों तक सीमित नहीं है। इस योजना ने ग्रामीण भारत को भी Renewable Energy की मुख्यधारा में लाकर खड़ा कर दिया है। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के टिकरिया क्षेत्र में Adani Foundation द्वारा चलाए जा रहे सोलर प्रोजेक्ट के तहत 1 किलोवाट सिस्टम की कीमत ₹65,000 से घटाकर मात्र ₹5,000 कर दी गई है।

इस पहल से गांवों में बिजली की उपलब्धता बढ़ी है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्यों और छोटे व्यवसायों में सुधार आया है। सरकार की योजना है कि प्रत्येक गांव और पंचायत को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाया जाए, जिससे विकास में बिजली की कमी अब कोई रुकावट न बने।

अर्थव्यवस्था को मिल रहा बड़ा प्रोत्साहन

तेजी से बढ़ रहे सोलर इंस्टॉलेशन और निवेश की बदौलत देश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिल रही है। सोलर सेक्टर में आने वाले समय में 20 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है।

इलेक्ट्रिशियन, इंस्टॉलेशन इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर, सोलर टेक्नीशियन और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े हज़ारों पदों की मांग बढ़ रही है। इससे देश के युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ Skilling India मिशन को भी नई ऊर्जा मिल रही है।

भारत का उज्ज्वल ऊर्जा भविष्य

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana न केवल एक सामाजिक और आर्थिक पहल है, बल्कि यह भारत को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी प्रयास भी है। सरकार की सब्सिडी नीति, सस्ती दरों पर लोन की सुविधा और लगातार बढ़ती जनजागरूकता से यह योजना आने वाले वर्षों में और अधिक गति पकड़ने वाली है।

यदि यह रफ्तार बनी रही, तो भारत न केवल घरेलू स्तर पर सोलर पावर का उत्पादन करने में आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि दुनिया के सामने एक बेहतरीन Sustainable Development Model भी प्रस्तुत करेगा।

जो लोग इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे pmsuryaghar.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं और अपने घर को सस्ती और स्थायी बिजली का स्रोत बना सकते हैं।

Also ReadPremier Energies Ltd: एनर्जी स्टॉक से मिलेगा तगड़ा फायदा, जानें कितना मिलेगा मुनाफा Premier Energies Ltd ने हाल ही में अपने IPO (Initial Public Offering) के जरिए बाजार में जोरदार एंट्री की है। Renewable Energy सेक्टर की इस कंपनी ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देकर सभी का ध्यान खींचा है। IPO से लेकर लिस्टिंग डे तक का प्रदर्शन, मौजूदा शेयर प्राइस, कंपनी की वित्तीय स्थिति और संभावित जोखिम—इन सभी पहलुओं पर नजर डालना निवेशकों के लिए बेहद जरूरी हो जाता है। IPO प्रदर्शन और लिस्टिंग डे की रैली Premier Energies Ltd का IPO मूल्य बैंड ₹427 से ₹450 प्रति शेयर निर्धारित किया गया था। लेकिन जब कंपनी के शेयरों की NSE और BSE पर लिस्टिंग हुई, तो कीमत ₹990 से ₹994.55 तक पहुंच गई। यानी लिस्टिंग के दिन निवेशकों को करीब 120% तक का फायदा हुआ। इससे यह साफ हो गया कि बाजार में इस IPO को लेकर जबरदस्त उत्साह था। इस उत्साह का संकेत IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) से पहले ही मिल गया था। GMP लगभग ₹397 तक पहुंच गया था, जोकि इश्यू प्राइस पर 88% प्रीमियम को दर्शाता है। IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। कुल मिलाकर इसे 75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिसमें QIB (Qualified Institutional Buyers) श्रेणी में 212.42 गुना, NII (Non-Institutional Investors) में 50.98 गुना और रिटेल निवेशकों में 7.44 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया। इससे यह स्पष्ट हो गया कि सभी वर्गों के निवेशक इस कंपनी में रुचि ले रहे हैं। मौजूदा शेयर मूल्य और विश्लेषण 17 अप्रैल 2025 को Premier Energies Ltd का शेयर प्राइस ₹948.15 पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, विश्लेषकों का औसत टारगेट प्राइस ₹925.25 है, जबकि कुछ विश्लेषकों ने इसे ₹1,228 तक भी प्रोजेक्ट किया है। लेकिन एक अहम बात यह है कि JP Morgan ने हाल ही में कंपनी का टारगेट प्राइस ₹1,170 से घटाकर ₹940 कर दिया है। यह इस ओर संकेत करता है कि विश्लेषक कंपनी के मूल्यांकन को लेकर थोड़े सतर्क हैं। वर्तमान में कंपनी का P/E (Price-to-Earnings) अनुपात 52.7 है, जोकि एक हाई वैल्यूएशन को दर्शाता है। वहीं, EPS (Earnings per Share) ₹16.3 है। वित्तीय प्रदर्शन: मुनाफे में जबरदस्त छलांग Premier Energies Ltd ने FY24 में ₹3,171.31 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जो कि इस क्षेत्र की एक मझोली कंपनी के लिए काफी मजबूत आंकड़ा है। इस अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ ₹231.36 करोड़ रहा, जबकि FY23 में यह आंकड़ा मात्र ₹13.83 करोड़ था। यानी कंपनी ने साल भर में लगभग 1,572% का PAT (Profit After Tax) ग्रोथ दर्ज किया है, जो कि बेहद सराहनीय है। कंपनी की ROE (Return on Equity) 43.73% और ROCE (Return on Capital Employed) 25.65% है। ये आंकड़े यह दिखाते हैं कि कंपनी ने पूंजी का प्रभावी उपयोग करते हुए उच्च लाभप्रदता अर्जित की है। जोखिम और चुनौतियां हालांकि कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन इसमें कुछ अहम जोखिम भी शामिल हैं जिनका निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए। कंपनी की आय का बड़ा हिस्सा कुछ चुनिंदा ग्राहकों से आता है। इस ग्राहक निर्भरता से अगर भविष्य में कोई ग्राहक हटता है या डील में बदलाव होता है, तो कंपनी की कमाई पर प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा, Premier Energies Ltd अपने कई उपकरण चीन से आयात करती है। इस कारण वैश्विक सप्लाई चेन में किसी भी प्रकार के व्यवधान का असर इसके उत्पादन पर पड़ सकता है। सबसे अहम जोखिम कंपनी का वर्तमान मूल्यांकन है। 52.7 का P/E अनुपात यह दर्शाता है कि निवेशक पहले ही भविष्य की उच्च कमाई को दाम में शामिल कर चुके हैं। ऐसे में यदि कंपनी भविष्य की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, तो स्टॉक में करेक्शन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। दीर्घकालिक नजरिए से निवेश Renewable Energy सेक्टर में Premier Energies Ltd की स्थिति मजबूत होती जा रही है। IPO में जबरदस्त रेस्पॉन्स, लिस्टिंग डे पर शानदार मुनाफा और वित्तीय आंकड़ों में भारी वृद्धि इसे एक आकर्षक निवेश विकल्प बनाती है। हालांकि, हाई वैल्यूएशन और कुछ रणनीतिक जोखिमों के चलते अल्पकालिक निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए। लेकिन अगर आप लंबी अवधि के निवेशक हैं और Renewable Energy सेक्टर की संभावनाओं में विश्वास रखते हैं, तो Premier Energies Ltd आपके पोर्टफोलियो में शामिल करने योग्य स्टॉक हो सकता है।

Premier Energies Ltd: एनर्जी स्टॉक से मिलेगा तगड़ा फायदा, जानें कितना मिलेगा मुनाफा

Author
Rohit Kumar
रोहित कुमार सोलर एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 वर्षों का गहन अनुभव है। उन्होंने सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, सौर ऊर्जा की अर्थव्यवस्था, सरकारी योजनाओं, और सौर ऊर्जा नवीनतम तकनीकी रुझानों पर शोधपूर्ण और सरल लेखन किया है। उनका उद्देश्य सोलर एनर्जी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पाठकों को ऊर्जा क्षेत्र के महत्वपूर्ण पहलुओं से परिचित कराना है। अपने लेखन कौशल और समर्पण के कारण, वे सोलर एनर्जी से जुड़े विषयों पर एक विश्वसनीय लेखक हैं।

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें