हर महीने कितनी कमाई करता है 10KW सोलर प्लांट? जानिए सोलर से कैसे होगी घर बैठे कमाई!

क्या आप बिना मेहनत के हर महीने कमाई करना चाहते हैं? 10KW का सोलर प्लांट आपको दे सकता है ₹60,000 से ₹80,000 तक की कमाई वो भी बिना किसी खास खर्च या झंझट के! जानिए सरकार की सब्सिडी, बिजली बेचने का तरीका और वो राज़ जिससे आप सोलर इनकम से बदल सकते हैं अपनी लाइफ।

Photo of author

Written by Rohit Kumar

Published on

हर महीने कितनी कमाई करता है 10KW सोलर प्लांट? जानिए सोलर से कैसे होगी घर बैठे कमाई!
हर महीने कितनी कमाई करता है 10KW सोलर प्लांट? जानिए सोलर से कैसे होगी घर बैठे कमाई!

भारत देश में बढ़ती रिन्यूएबल एनर्जी को Renewable Energy की ओर लोगों का झुकाव देखकर अब हमारा पर्यावरण और बिजली समस्या दोनों ही काफी हद तक कम हो जाएगी। और साथ ही उन्हे आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाने में मदद मिल हो जाएगी। इसलिए हम आज खासतौर पर 10 kW ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम पैनल के बारे मे बताएंगे, जो सभी आम परिवारों के लिए एक ऐसा ऑप्शन बन गया है ,जो न केवल बिजली के खर्च को पूरी तरह खत्म कर सकता है, बल्कि हर महीने ₹8,000 से ₹12,000 तक की कमाई का जरिया भी बन सकता है। साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता की सोलर प्लांट अब केवल एक ऊर्जा विकल्प ही नहीं बल्कि पैसे कमाने का साधन भी बन चुका है।

10kw सोलर सिस्टम कितनी बिजली उत्पन्न करता है

अगर बात एक सामान्य 10kw सोलर सिस्टम की करे तो यह प्रतिदिन 40 यूनिट यानि लगभग 40kw बिजली का उत्पादन करता है। जिसका सीधा मतलब है कि यह सोलर पैनल सिस्टम एक महीने में करीबन 1,200 यूनिट और साल भर में लगभग 14,400 यूनिट तक बिजली उत्पादन करते हैं। इसके अलावा यह आंकड़े amplussolar.com जैसे ऊर्जा स्रोतों से लिए गए हैं, जो सोलर इंडस्ट्री मे एक प्रमुख नाम है। यह उत्पादन क्षमता भारत जैसे सूरजमुखी देश मे और भी ज्यादा स्थायी और उपयोगी साबित होती है।

कितनी होती है मासिक बचत और अतिरिक्त आमदनी

अगर इस उत्पन्न बिजली का 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा घर की जरूरतों को पूरा करने में इस्तेमाल किया जाए, तो हर महीने बिजली बिल में भारी बचत होती है। वर्तमान बिजली दर ₹6 प्रति यूनिट मानें, तो 1,200 यूनिट से महीने में सीधे ₹7,200 की बचत होती है। यह वह रकम है, जो पहले बिजली कंपनियों को भुगतान में जाती थी और अब पूरी तरह बचत बन सकती है।

यह भी देखें-15kW सोलर सिस्टम की कीमत क्या है? जानिए किसे लेना चाहिए ये पावरफुल सेटअप

साथ ही अगर खपत के बाद बची हुई लगभग 400 यूनिट बिजली को नेट-मीटरिंग के जरिए ग्रिड को बेचा जाए, तो उससे ₹6 प्रति यूनिट के हिसाब से ₹2,400 तक की अतिरिक्त आय हो सकती है। इस तरह कुल मिलाकर प्रति माह ₹9,600 से ₹12,000 तक की मासिक आमदनी और बचत संभव हो जाती है।

नेट‑मीटरिंग क्या है और यह कैसे करता है काम

नेट‑मीटरिंग भारत सरकार द्वारा लागू एक खास नीति है, जो सोलर सिस्टम उपयोगकर्ताओं को अपनी अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में डालने की अनुमति देती है। बदले में या तो उपयोगकर्ता को सीधे भुगतान किया जाता है या यह क्रेडिट अगले बिल में एडजस्ट हो जाता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमैटिक होती है और इसमें किसी विशेष प्रयास की जरूरत नहीं होती। en.wikipedia.org के अनुसार, नेट‑मीटरिंग प्रणाली खासकर ऑन-ग्रिड सिस्टम अपनाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बेहद लाभदायक है।

10 kW सोलर सिस्टम की लागत और सब्सिडी के बाद कुल निवेश

एक 10 kW ऑन‑ग्रिड सोलर सिस्टम की स्थापना लागत औसतन ₹5.4 लाख से ₹6 लाख के बीच आती है। लेकिन प्रधानमंत्री सूर्या घर योजना (PM Surya Ghar Yojana) और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा दी जा रही सब्सिडी के चलते यह लागत काफी हद तक कम हो जाती है। उदाहरण के तौर पर केंद्र सरकार ₹78,000 की सब्सिडी देती है, वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ₹30,000 तक की अतिरिक्त सहायता प्रदान करती है। इस तरह कुल ₹1.08 लाख की सब्सिडी के बाद उपभोक्ता को करीब ₹4 लाख का ही शुद्ध निवेश करना पड़ता है।

Also Readजनवरी 2026 खत्म हो चुका है और फरवरी में सर्दियां भी अलविदा कहने को तैयार हैं। होली के बाद से ही गर्म हवाएं जोर पकड़ेंगी, जिससे घरों में एसी, कूलर और पंखों की डिमांड बढ़ जाएगी। लेकिन इससे बिजली बिल भी आसमान छूने लगेगा। क्या हो अगर आप गर्मी शुरू होने से पहले छत पर सोलर पैनल लगा लें और 1.5 टन AC समेत पूरे घर का लोड फ्री चलाएं? विशेषज्ञों के अनुसार, हाइब्रिड सोलर सिस्टम से यह संभव है। आइए जानें, कितने पैनल लगेंगे, कितनी बिजली बचेगी और कैसे बिल शून्य होगा। 1.5 टन AC की बिजली खपत: वास्तविक आंकड़े भारतीय घरों में 1.5 टन स्प्लिट इन्वर्टर AC सबसे लोकप्रिय है। 5-स्टार रेटिंग वाला यह AC औसतन 0.8-1.5 kW प्रति घंटा खपत करता है। 24 घंटे लगातार चलाने पर कुल 20-35 यूनिट (kWh) बिजली लग सकती है, क्योंकि इन्वर्टर टेक्नोलॉजी लोड के अनुसार एडजस्ट होती है। गर्मियों में 8-10 घंटे उपयोग पर मासिक 200-400 यूनिट खपत होती है, जो दिल्ली जैसे शहर में ₹7-10 प्रति यूनिट दर से ₹1,500-4,000 बिल बनाता है। सोलर से इसे कवर करने के लिए कम से कम 35 यूनिट दैनिक उत्पादन चाहिए। कितने सोलर पैनल लगें: साइज और कैलकुलेशन भारत में औसत 5-6 सूर्य घंटे मिलते हैं। 1 kW सोलर सिस्टम प्रतिदिन 5 यूनिट जेनरेट करता है। 24x7 AC+घरेलू लोड (फ्रिज, लाइट्स, फैन: 2-3 kW अतिरिक्त) के लिए 7-8 kW हाइब्रिड सिस्टम जरूरी है। यानी 7-8 नंबर 1 kW पैनल (550W x 14-16 पैनल)। अच्छी धूप में यह 35-40 यूनिट पैदा करेगा। छोटे सिस्टम (2.5 kW, 5-10 पैनल) सिर्फ 3-4 घंटे AC चला पाएंगे। दिल्ली की छत पर 70-100 वर्ग मीटर जगह चाहिए। सिस्टम साइज पैनल संख्या (550W) दैनिक उत्पादन लागत (सब्सिडी पूर्व) 2.5 kW 5-10 12-15 यूनिट ₹1-1.5 लाख ​ 7-8 kW 14-16 35-40 यूनिट ₹4-8 लाख हाइब्रिड सिस्टम: दिन-रात फ्री बिजली का राज ऑन-ग्रिड सिस्टम दिन में एसी चलाएगा, लेकिन रात के लिए हाइब्रिड जरूरी। यह अतिरिक्त बिजली ग्रिड में बेचता है (नेट मीटरिंग), रात में ग्रिड से लेता है—बिल नेट जीरो। बैटरी ऐड करने पर ऑफ-ग्रिड (₹2-3 लाख अतिरिक्त), लेकिन मेंटेनेंस ज्यादा। PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 3 kW तक 78,000 रुपये सब्सिडी, ऊपर वाले के लिए 30-40% छूट। ROI 3-5 साल में, 25 साल वारंटी। लागत, सब्सिडी और बचत: निवेश की सच्चाई 7-8 kW सिस्टम की कीमत ₹4-8 लाख (सब्सिडी के बाद ₹2.5-5 लाख)। मासिक बचत ₹2,000-5,000। गर्मी में 6 महीने ही भारी उपयोग, बाकी समय अतिरिक्त आय। चुनौतियां: मानसून में कम उत्पादन, DISCOM अप्रूवल जरूरी। 5-स्टार AC चुनें, पैनल साफ रखें। विशेषज्ञ सलाह: लोकल वेंडर से सर्वे करवाएं।

Solar Panel for AC: गर्मियों में जीरो आएगा बिजली बिल! छत पर लगाएं इतने किलोवाट का सोलर पैनल, दिन-रात मुफ्त में चलाएं 1.5 टन का AC

इस राशि की रिकवरी भी अधिक समय नहीं लेती। यदि मासिक बचत और आमदनी ₹10,000 मान ली जाए, तो यह पूरी लागत मात्र 3 से 4 साल में वसूल हो सकती है। इसके बाद अगले 20 से 25 वर्षों तक यह सिस्टम केवल लाभ ही देगा, क्योंकि सोलर पैनल्स का जीवनकाल लंबा होता है और रखरखाव की लागत बेहद मामूली होती है।

कैसे करें आवेदन और इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया

सबसे पहले उपभोक्ता को एक प्रमाणित और DCR/ALMM-लिस्टेड ऑन‑ग्रिड सोलर सिस्टम इंस्टॉल करना होता है। इसके लिए एक विश्वसनीय EPC कंपनी से संपर्क करना चाहिए जो न केवल सही तकनीक प्रदान करे, बल्कि सब्सिडी के लिए आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया में भी मदद करे।

इसके बाद केंद्र या राज्य सरकार की सोलर सब्सिडी योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन स्वीकृत होने के बाद इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया शुरू होती है। एक बार सिस्टम चालू हो जाने के बाद उपभोक्ता की 70–80% बिजली जरूरतें सोलर एनर्जी से पूरी होने लगती हैं और शेष बिजली ग्रिड में जाकर आय का स्रोत बन जाती है।

भविष्य की ऊर्जा और आय का पक्का साधन है सोलर प्लांट

10 kW का ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट अब सिर्फ एक ऊर्जा समाधान नहीं, बल्कि आय का स्थायी साधन बन चुका है। इसके जरिए न केवल बिजली बिल से पूरी तरह मुक्ति मिलती है, बल्कि हर महीने ₹10,000 तक की आमदनी भी संभव हो जाती है। भारत सरकार की सब्सिडी योजनाएं और नेट‑मीटरिंग नीति ने इसे आम नागरिकों के लिए सुलभ और किफायती बना दिया है।

यह भी पढें –500kW सोलर पैनल लगवाने का पूरा खर्च कितना आएगा? जानिए कमर्शियल यूज़ के लिए क्या है सही डील

अगर आपके पास पर्याप्त छत की जगह है, तो यह सोलर सिस्टम निवेश के लिहाज से सबसे समझदारी भरा कदम हो सकता है। पर्यावरण की रक्षा और आर्थिक मजबूती दोनों के लिहाज से यह निर्णय फायदेमंद है।

Also ReadSunsure Energy Secures ₹606 Crore Debt

Sunsure Energy Secures ₹606 Crore Debt Funding for 242 MWp Solar Projects in UP & Maharashtra

Author
Rohit Kumar
रोहित कुमार सोलर एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 वर्षों का गहन अनुभव है। उन्होंने सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, सौर ऊर्जा की अर्थव्यवस्था, सरकारी योजनाओं, और सौर ऊर्जा नवीनतम तकनीकी रुझानों पर शोधपूर्ण और सरल लेखन किया है। उनका उद्देश्य सोलर एनर्जी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पाठकों को ऊर्जा क्षेत्र के महत्वपूर्ण पहलुओं से परिचित कराना है। अपने लेखन कौशल और समर्पण के कारण, वे सोलर एनर्जी से जुड़े विषयों पर एक विश्वसनीय लेखक हैं।

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें