अडानी ग्रीन एनर्जी ने पहली तिमाही में कमाया ₹824 करोड़, मुनाफा 31% बढ़ा, जोड़ी 1.6 GW नई क्षमता

अडानी ग्रीन एनर्जी ने FY25 की पहली तिमाही में मुनाफे में 31% की शानदार बढ़त दर्ज की है, जो पहुँचा ₹824 करोड़ तक कंपनी ने 1.6 GW नई सौर और पवन ऊर्जा क्षमता भी जोड़ी है। यह ग्रोथ कैसे आई, और आगे क्या है, अडानी की प्लानिंग जानिए पूरी कहानी, आँकड़े और विश्लेषण पढ़ते रहिए!

Photo of author

Written by Rohit Kumar

Published on

अडानी ग्रीन एनर्जी ने पहली तिमाही में कमाया ₹824 करोड़, मुनाफा 31% बढ़ा, जोड़ी 1.6 GW नई क्षमता
अडानी ग्रीन एनर्जी ने पहली तिमाही में कमाया ₹824 करोड़, मुनाफा 31% बढ़ा, जोड़ी 1.6 GW नई क्षमता

अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Limited AGEL) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने अप्रैल से जून 2025 के बीच ₹824 करोड़ का शुद्ध लाभ (Net Profit) कमाया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का लाभ ₹629 करोड़ था। इस तरह एक साल में कंपनी का मुनाफा 31% बढ़ा है।

कंपनी की कमाई और खर्च दोनों बढ़े

इस तिमाही में कंपनी की कुल कमाई ₹4,002 करोड़ रही। जबकि पिछले साल इसी समय कमाई ₹3,112 करोड़ थी। खर्च भी बढ़कर ₹3,050 करोड़ हो गया, जो पहले ₹2,437 करोड़ था। हालांकि खर्च बढ़ा, लेकिन कंपनी ने अच्छा मुनाफा कमाया और कारोबार में मजबूती दिखाई।

कंपनी ने रिन्यूएबल एनर्जी की क्षमता बढ़ाई

Adani Green Energy ने इस तिमाही में 1.6 गीगावाट (GW) की नई रिन्यूएबल एनर्जी (Renewable Energy) क्षमता जोड़ी है। कंपनी के सीईओ आशीष खन्ना ने बताया कि खासकर गुजरात के खावड़ा और अन्य जगहों पर किए गए निवेश से उत्पादन में सुधार हुआ है। इससे कंपनी की काम करने की क्षमता और बढ़ी है।

Also Read200Ah 12V सोलर बैटरी की कीमत कितनी है? जानिए लेटेस्ट रेट और खरीदते समय ध्यान देने वाली बातें

200Ah 12V सोलर बैटरी की कीमत कितनी है? जानिए लेटेस्ट रेट और खरीदते समय ध्यान देने वाली बातें

बिजली की बिक्री में 42% की बढ़त

इस तिमाही में अडानी ग्रीन एनर्जी ने कुल 1,047.9 करोड़ यूनिट बिजली बेची, जो पिछले साल से 42% ज्यादा है। यह बढ़ोतरी कंपनी के सौर और पवन ऊर्जा प्लांट्स के बेहतर प्रदर्शन और नई क्षमता के जुड़ने से संभव हो सकी। इससे कंपनी की आय और मुनाफा दोनों में सुधार हुआ है।

कंपनी का भविष्य उज्ज्वल नजर आ रहा है

Adani Green Energy ने इस तिमाही में अच्छे नतीजे दिए हैं। कमाई, मुनाफा, बिजली बिक्री और रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता सभी में सुधार हुआ है। कंपनी अब देश में स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) के क्षेत्र में और आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। इससे साफ है कि कंपनी भविष्य में भी इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करती रहेगी।

Also ReadThe Solar Tipping Point

The Solar Tipping Point: Why 2026 is officially the year solar energy became the world's #1 power source

Author
Rohit Kumar
रोहित कुमार सोलर एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 वर्षों का गहन अनुभव है। उन्होंने सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, सौर ऊर्जा की अर्थव्यवस्था, सरकारी योजनाओं, और सौर ऊर्जा नवीनतम तकनीकी रुझानों पर शोधपूर्ण और सरल लेखन किया है। उनका उद्देश्य सोलर एनर्जी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पाठकों को ऊर्जा क्षेत्र के महत्वपूर्ण पहलुओं से परिचित कराना है। अपने लेखन कौशल और समर्पण के कारण, वे सोलर एनर्जी से जुड़े विषयों पर एक विश्वसनीय लेखक हैं।

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें