2kW सोलर सिस्टम से क्या पूरा घर चल सकता है? जानिए किन चीजों के लिए होगा पर्याप्त

छोटे घरों के लिए क्या है ये सोलर सिस्टम का परफेक्ट सॉल्यूशन? जानिए कैसे ये सिस्टम चलाएगा आपके रोजमर्रा के उपकरण जैसे लाइट्स, टीवी और रेफ्रिजरेटर, लेकिन क्यों एयर कंडीशनर और हीटर पर पड़ेगा असर? पढ़ें ये रिपोर्ट और पाएं सभी जवाब!

Photo of author

Written by Rohit Kumar

Published on

2kW सोलर सिस्टम से क्या पूरा घर चल सकता है? जानिए किन चीजों के लिए होगा पर्याप्त
2kW सोलर सिस्टम से क्या पूरा घर चल सकता है? जानिए किन चीजों के लिए होगा पर्याप्त

जैसे कि सभी जानते हैं ,भारत में Renewable Energy को अब आधिक बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसमे सोलर पैनल का सबसे जरूरी कार्य करता है , इसी के साथ हम आपको बताते हैं, कि 2kW सोलर सिस्टम (2 किलोवाट सौर ऊर्जा प्रणाली) किन परिवारों के लिए एक फायदेमंद उपयुक्त विकल्प है, तो जानें अगर हम 2kW Solar System लगा रहे तो यह बात ध्यान रखें की 2kW सोलर सिस्टम छोटे घर वाले लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है हालांकि, यह पूरे घर की सभी जरूरतें पूरी करने में सक्षम नहीं होता, खासकर तब जब बात आती है हाई पावर कंज्यूमिंग उपकरणों की।

आदर्श परिस्थितियों में 2kW सोलर सिस्टम की बिजली उत्पादन क्षमता

अगर बात एक करे तो 2kW Solar System प्रतिदिन लगभग 8 से 10 किलोवाट-घंटा (kWh) बिजली उत्पन्न कर सकता है। जो सालाना स्तर पर करीब 2,800 से 3,600 kWh बिजली उत्पादन का आंकड़ा दर्शाता है। इसके अलावा ऐसे सिस्टम उन इलाके में बेहद फायदेमंद साबित होते हैं, जहाँ पर सूर्य की रोशनी अच्छी पड़ती है, इसलिए इस सोलर सिस्टम को लगाने से पहले यह बात जरूर में ध्यान रखें की जिस स्थान पर 2kW सोलर सिस्टम लगा रहे है, वहां तेज धूप आती है या नहीं।

2kW सोलर सिस्टम से किन उपकरणों को चलाना संभव?

2kW सोलर सिस्टम यदि आप अपने घर पर लगा देते हैं तो उसके उपयोग से आप लाइट्स, पंखे, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन जैसे सभी उपकरणों को आसानी से चला सकता है। उदाहरण के तौर पर, एक रेफ्रिजरेटर (लगभग 120W) पूरे दिन चलने पर लगभग 2.88 kWh बिजली खर्च करता है। वहीं, अगर एक वॉशिंग मशीन (500W) यदि प्रतिदिन 1 घंटे इस्तेमाल की जाए तो यह लगभग 0.5 kWh की खपत करेगी। इसी प्रकार, माइक्रोवेव (1500W) केवल 15 मिनट के उपयोग पर 0.375 kWh, डिशवॉशर (1800W) 1 घंटे में 1.8 kWh, 2 LCD टीवी (60W प्रत्येक, 5 घंटे) 0.6 kWh, लैपटॉप (100W, 3 घंटे) 0.3 kWh, लाइट्स (35W, 6 घंटे) 0.21 kWh और Wi-Fi राउटर (6W, 24 घंटे) 0.144 kWh बिजली की खपत करते हैं। इन सभी उपकरणों की कुल दैनिक ऊर्जा खपत लगभग 7.7 kWh होती है, जो इस सिस्टम की उत्पादन क्षमता के भीतर है।

उच्च ऊर्जा खपत वाले उपकरणों के लिए यह प्रणाली अपर्याप्त

2kW सोलर सिस्टम उच्च बिजली खपत वाले उपकरणों को नहीं चला सकता है। जैसे 1.5 टन एयर कंडीशनर प्रतिघंटा लगभग 1.5 kW बिजली खपत करता है। इसी तरह, इलेक्ट्रिक गीजर और हीटर की ऊर्जा खपत 1.5–2 kW प्रति घंटा हो सकती है। कपड़े सुखाने वाली मशीनें (ड्रायर) भी 2–3 kW तक की खपत कर सकती हैं। इसलिए घर में इन सभी उपकरणों के लिए कम से कम 5kW या उससे अधिक क्षमता वाला सोलर सिस्टम लगवाना जरूरी होता है।

Also ReadAdani Green सिर्फ नाम में ग्रीन है या सच में? जानिए Adani Green की पूरी सच्चाई!

Adani Green सिर्फ नाम में ग्रीन है या सच में? जानिए Adani Green की पूरी सच्चाई!

बैटरी स्टोरेज की भूमिका और आवश्यकता

2kW Solar System से अगर रात में या बिजली कटौती के दौरान सोलर एनर्जी यूज करना चाहते हैं, तो उसके लिए इसमें बैटरी स्टोरेज होना आवश्यक हो जाता है। उदाहरण के तौर पर, 10 kWh ऊर्जा स्टोर करने के लिए लगभग 17 बैटरियों की जरूरी होती है, जिसमें प्रत्येक बैटरी 12V 100Ah की होती है। इस तरह की बैटरी सेटअप से घर की ऊर्जा जरूरतों को सूरज छिपने के बाद भी पूरा किया जा सकता है।

छोटे घरों और सीमित ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए एक आदर्श समाधान

अक्सर , 2kW सोलर सिस्टम छोटे घरों और लिमिटेड बिजली यूज करने वाले परिवारों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। साथ में इससे आप लाइट्स, पंखे, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन सभी चल जाता है जो रेगुलर हर एक घरेलू परिवार के लिए यूज में होने वाला उपकरण है ,इसके अलावा घर में एयर कंडीशनर, इलेक्ट्रिक हीटर, कपड़े सुखाने वाली मशीन जैसे उच्च ऊर्जा खपत वाले उपकरण मौजूद हैं, तो लेकिन उसके लिए हाई कैपिसिटी सोलर सिस्टम की आवश्यकता होगी।

निर्णय लेने से पहले ऊर्जा खपत की गणना जरूरी

घर के लिए उपयुक्त सोलर सिस्टम चुनने से पहले अपनी घर में यूज होने वाली बिजली खपत की गठना करना जरूरी है जिससे यह पता करना आसान हो जाएगा कि आपके लिए घर पर 2kW सोलर सिस्टम लगाना काफी रहेगा या नहीं इसके अलावा आपको पता भी चल जाएगा की आपके घर में कितनी कैपिसिटी का सोलर सिस्टम लगाना सही होगा।

Also Readसोलर कंपनियों में इन्वेस्ट करने से आपका फ्यूचर क्या बदल सकता है? पढ़ें ये जरूरी जानकारी!

सोलर कंपनियों में इन्वेस्ट करने से आपका फ्यूचर क्या बदल सकता है? पढ़ें ये जरूरी जानकारी!

Author
Rohit Kumar
रोहित कुमार सोलर एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 वर्षों का गहन अनुभव है। उन्होंने सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, सौर ऊर्जा की अर्थव्यवस्था, सरकारी योजनाओं, और सौर ऊर्जा नवीनतम तकनीकी रुझानों पर शोधपूर्ण और सरल लेखन किया है। उनका उद्देश्य सोलर एनर्जी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पाठकों को ऊर्जा क्षेत्र के महत्वपूर्ण पहलुओं से परिचित कराना है। अपने लेखन कौशल और समर्पण के कारण, वे सोलर एनर्जी से जुड़े विषयों पर एक विश्वसनीय लेखक हैं।

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें