PM Surya Ghar Yojana: घर-घर जाकर सोलर सिस्टम लगाएगा बिजली विभाग! इंस्टॉलेशन के लिए बनी कर्मचारी-अधिकारियों की विशेष टीम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई "पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बिजली विभाग की विशेष टीमें घर-घर जाकर सोलर सिस्टम लगाएंगी

Photo of author

Written by Rohit Kumar

Published on

PM Surya Ghar Yojana: घर-घर जाकर सोलर सिस्टम लगाएगा बिजली विभाग! इंस्टॉलेशन के लिए बनी कर्मचारी-अधिकारियों की विशेष टीम
PM Surya Ghar Yojana: घर-घर जाकर सोलर सिस्टम लगाएगा बिजली विभाग! इंस्टॉलेशन के लिए बनी कर्मचारी-अधिकारियों की विशेष टीम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु की गई “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बिजली विभाग की विशेष टीमें घर-घर जाकर सोलर सिस्टम लगाएंगी।

यह भी देखें: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने का कुल खर्च और बचत, 1kW, 3kW और 5kW पैनल पर कितना खर्चा आता है और कितने सालों में पैसा वापस मिलेगा?

दावे की मुख्य जानकारी

प्रसारित हो रहे लेखों में यह बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए बिजली विभाग ने कमर कस ली है, इंस्टॉलेशन (स्थापना) प्रक्रिया को गति देने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीमें गठित की जा रही हैं, जो सीधे उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंचेंगी और सोलर पैनल स्थापित करेंगी।

योजना की आधिकारिक प्रक्रिया

“पीएम सूर्य घर योजना” की आधिकारिक गाइडलाइन्स इस वायरल दावे से थोड़ी अलग हैं, बिजली विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है, लेकिन वे स्वयं इंस्टॉलेशन कार्य नहीं करते हैं।

Also ReadQ3 Results: इस रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी का मुनाफा हुआ दोगुना, कमाई में 136% की जबरदस्त उछाल

Q3 Results: इस रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी का मुनाफा हुआ दोगुना, कमाई में 136% की जबरदस्त उछाल

  • उपभोक्ताओं को पहले राष्ट्रीय पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाकर स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण करना होता है।
  • आवेदन स्वीकृत होने के बाद, उपभोक्ता अपनी पसंद के एक पंजीकृत और सूचीबद्ध विक्रेता का चयन करते हैं, जो इंस्टॉलेशन का काम करता है।
  •  बिजली विभाग (DISCOMs) मुख्य रुप से नेट-मीटरिंग के लिए तकनीकी व्यवहार्यता (technical feasibility) की मंजूरी देता है और इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद नेट मीटर लगाने के लिए अपनी टीम भेजता है, इसके बाद ही योजना के तहत सब्सिडी जारी की जाती है।

यह भी देखें: ₹50 से कम का यह सोलर स्टॉक है राइजिंग स्टार! शानदार नतीजों के बाद शेयर ने पकड़ी तेज़ स्पीड

भ्रामक खबरों से सावधान

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की खबरें उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकती है, इंस्टॉलेशन का काम निजी, लेकिन सरकार द्वारा सूचीबद्ध विक्रेताओं के माध्यम से ही किया जाता है।

उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या टीम को सीधे तौर पर भुगतान न करें और योजना से जुड़ी सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर ही भरोसा करें।

Also Readभारत का नंबर 1 सोलर ब्रांड कौन है? जानिए किस कंपनी पर है देश की सबसे ज़्यादा भरोसा

भारत का नंबर 1 सोलर ब्रांड कौन है? जानिए किस कंपनी पर है देश की सबसे ज़्यादा भरोसा

Author
Rohit Kumar
रोहित कुमार सोलर एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 वर्षों का गहन अनुभव है। उन्होंने सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, सौर ऊर्जा की अर्थव्यवस्था, सरकारी योजनाओं, और सौर ऊर्जा नवीनतम तकनीकी रुझानों पर शोधपूर्ण और सरल लेखन किया है। उनका उद्देश्य सोलर एनर्जी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पाठकों को ऊर्जा क्षेत्र के महत्वपूर्ण पहलुओं से परिचित कराना है। अपने लेखन कौशल और समर्पण के कारण, वे सोलर एनर्जी से जुड़े विषयों पर एक विश्वसनीय लेखक हैं।

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें