1 पंखा और 5 बल्ब चलाना है? जानें कितने Watt का Solar Panel होगा बेस्ट!

अगर आप 1 पंखा और 5 बल्ब को बिना बिजली बिल के चलाना चाहते हैं, तो सही सोलर पैनल का चुनाव बेहद जरूरी है। ज्यादा वाट का पैनल लगाने से खर्च बढ़ेगा और कम वाट का लेने से जरूरत पूरी नहीं होगी। तो कितने वाट का पैनल होगा बेस्ट? अभी जानें पूरी जानकारी!

Photo of author

Written by Rohit Kumar

Published on

1 पंखा और 5 बल्ब के लिए कितने Watt का Solar Panel लगाएं? अभी जानें

बिजली की जरूरत आज के समय की एक आम जरूरत बन गई है, घरों में कई प्रकार के विद्युत उपकरणों को चलाया जाता है। अगर आपके घर में 1 पंखा और 5 बल्ब प्रयोग किए जाते हैं तो आप कितने वाट के सोलर पैनल लगा सकते हैं। सर्दियों में बिजली का बिल कम रहता है, जबकि गर्मियों में बिल अधिक प्राप्त होता है। बिजली बिल को कम करने के लिए भी सोलर पैनल का प्रयोग किया जाता है।

1 पंखा और 5 बल्ब के लिए कितने Watt का Solar Panel लगाएं?

घर में सोलर लगाने से पहले बिजली के लोड की जानकारी का होना जरूरी होता है, जिससे सही क्षमता के सोलर पैनल को लगाया जा सकता है। साथ ही उपकरणों को चलाने के घंटों पर ही यह निर्भर करता है। 1 पंखा और 5 बल्ब चलाने के लिए लगाएं गए पैनल की क्षमता को इस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं:-

  • फैन: सामान्यतः 1 पंखे को चलाने में 70 वाट का लोड लिया जाता है।
  • LED बल्ब: अगर एक बदल 10 वाट क्षमता का हो तो पांच बल्बों के लिए कुल 50 वाट बिजली की खपत होती है।

इस प्रकार 1 पंखा और 5 बल्ब को चलाने में कुल बिजली की खपत 120 वाट तक रहती है, ऐसे में 120 वाट के लोड को चलाने के लिए सोलर पैनल का चयन करना होता है।

120 वाट के लोड को चलाने के लिए सोलर पैनल का चयन

किसी भी लोड को चलाने के लिए सोलर पैनल के पावर फैक्टर की जानकारी का होना जरूरी होता है, ऐसे में 120 वाट के लोड को चलाने के लिए लोड कैपिसिटी को 0.8 से डिवाइड किया जाता है। ऐसे में 120/0.8= 150 वाट। 150 वाट के लोड को चलाने के लिए 200 वाट के सोलर पैनल का प्रयोग कर सकते हैं।

Also ReadSterling and Wilson Renewable Energy: स्टर्लिंग एंड विल्सन एनर्जी के लिए शेयर प्राइस टारगेट क्या है?

Sterling and Wilson Renewable Energy: स्टर्लिंग एंड विल्सन एनर्जी के लिए शेयर प्राइस टारगेट क्या है?

यदि आप 24 घंटे इन उपकरणों का प्रयोग करना चाहते हैं तो ऐसे में सोलर पैनल की क्षमता को तीन गुना कर दिया जाता है। ऐसे में आप कुल 600 वाट के पैनल को घर में इंस्टाल कर सकते हैं। इसमें पावर बैकअप के लिए आप बैटरी जोड़ सकते हैं, जिसे सोलर पैनल के माध्यम से चार्ज किया जा सकता है। सोलर पैनल से बिजली जनरेट करने में कुछ मात्रा में पावर लॉस होता है।

सोलर पैनल की दक्षता और पावर फैक्टर

बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक है कि उच्च दक्षता के सोलर पैनल का प्रयोग करना चाहिए। सामान्यतः सोलर पैनल अपनी पूरी क्षमता से बिजली बनाते हैं। सोलर पैनल की दक्षता 80% से 90% तक रहती है। इस से यह समझा जा सकता है कि 100 वाट के पैनल से 80 से 90 वाट तक बिजली जनरेट की जाती है। इसमें पावर फैक्टर को 0.8 माना गया है।

Also ReadSolar Upgrade Dilemma

Solar Upgrade Dilemma: Homeowners Spark Debate Over Avoiding Costly Long-Term Regrets

Author
Rohit Kumar
रोहित कुमार सोलर एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 वर्षों का गहन अनुभव है। उन्होंने सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, सौर ऊर्जा की अर्थव्यवस्था, सरकारी योजनाओं, और सौर ऊर्जा नवीनतम तकनीकी रुझानों पर शोधपूर्ण और सरल लेखन किया है। उनका उद्देश्य सोलर एनर्जी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पाठकों को ऊर्जा क्षेत्र के महत्वपूर्ण पहलुओं से परिचित कराना है। अपने लेखन कौशल और समर्पण के कारण, वे सोलर एनर्जी से जुड़े विषयों पर एक विश्वसनीय लेखक हैं।

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें