सोलर कूलर से करें बिजली के बिल को कम, यहाँ जानें पूरी जानकारी

सिर्फ धूप की ताकत से चलने वाला सोलर कूलर अब घर के बिजली बिल को कर देगा आधा! जानें कैसे कम खर्च में पाएं ठंडी हवा, सब्सिडी और ताज़ा सरकारी योजनाओं की पूरी डिटेल्स यहाँ।

Photo of author

Written by Solar News

Published on

सोलर कूलर से करें बिजली के बिल को कम, यहाँ जानें पूरी जानकारी
सोलर कूलर से करें बिजली के बिल को कम, यहाँ जानें पूरी जानकारी

आज के समय में सोलर एनर्जी से कार्य करने वाले अनेक उपकरण बजरों में आ चुके हैं, जिनके प्रयोग से उपभोक्ता को अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। गर्मी के दिनों में बिजली की कटौती से परेशान लोगों के लिए सोलर कूलर एक बेहतरीन समाधान है। सोलर कूलर को बिजली सोलर पैनलों का उपयोग करने से प्राप्त होती है,सोलर उपकरण पर्यावरण के अनुकूल कार्य करता है। सोलर कूलर का प्रयोग कर के बिजली के बिल को कम किया जा सकता है, ऐसे में यूजर आर्थिक बचत भी कर सकते हैं।

सोलर कूलर

सोलर कूलर संचालित करने के लिए सोलर पैनल एवं इंवर्टर को स्थापित किया जाता है, जिसका चयन सोलर कूलर की क्षमता एवं रेटिंग के आधार पर किया जाता है, यदि आपके पास 3 फिट से 4 फिट ऊंचा कूलर है, जिसे चलाने के लिए 130 वाट से 140 वाट बिजली की जरूरत होती है, तो ऐसे में आप 150 वाट के सोलर पैनल का प्रयोग कर के इसे चला सकते हैं। यदि आपको अपने कूलर की बिजली खपत की जानकारी नहीं है, तो ऐसे में आप एनर्जी मीटर से बिजली खपत की गणना कर सकते हैं।

सोलर कूलर को चलाने के लिए सबसे बढ़िया सोलर इन्वर्टर

कूलर को सोलर पैनल से संचालित करने के लिए इन्वर्टर की आवश्यकता होती है। इंवर्टर का प्रयोग कर के पावर सप्लाई को कंट्रोल किया जाता है, जिससे कूलर को सुरक्षित ढंग से चलाया जा सकता है, 150 वाट क्षमता वाले कूलर को चलाने के लिए 180 वाट के दो सोलर पैनल स्थापित किये जा सकते हैं, एवं इन से प्राप्त होने वाली बिजली को नियंत्रित करने के लिए 500 वाट क्षमता का इंवर्टर सिस्टम में जोड़ा जाता है। आप अधिक क्षमता के इंवर्टर का प्रयोग भी कर सकते हैं, जो आपको अधिक सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

सोलर कूलर को चलाने के लिए सोलर बैटरी

150 वाट के सोलर कूलर को चलाने के लिए 150 Ah की एक सोलर बैटरी प्रयोग की जा सकती है, इसे चलाने के लिए सोलर बैटरी का ही प्रयोग करना चाहिए जो C10 रेटिंग वाली होती है। सोलर पैनल से बनने वाली बिजली इस बैटरी में स्टोर की जाती है, इस बैटरी के माध्यम से कूलर को रात भर चलाया जा सकता है। एक 150 Ah की सोलर बैटरी की कीमत 15,000 से 20,000 रुपये तक हो सकती है। ऐसी बैटरी का प्रयोग आप लंबे समय तक कर सकते हैं।

Also ReadTripura’s Grid Makeover

Tripura’s Grid Makeover: TSECL Tenders 200 MWh Battery Storage to Tackle Peak Demand

सोलर पैनल का चयन

आज के समय में भारतीय बाजारों में अनेक ब्रांड के सोलर पैनल उपलब्ध हैं, मुख्य रूप से पालीक्रिस्टलाइन एवं मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल बाजार में देखे जा सकते हैं, पालीक्रिस्टलाइन प्रकार के सोलर पैनल को उचित धूप वाले क्षेत्रों में प्रयोग किया जा सकता है, इनकी कीमत कम होती है। जबकि एडवांस मोनो सोलर पैनल की कीमत अधिक रहती है, इनके प्रयोग से कम धूप वाले स्थान में भी बिजली बनाई जा सकती है। आप अपनी जरूरत एवं बजट के अनुसार सोलर पैनल लगा सकते हैं।

सोलर कूलर में कुल खर्चा

सोलर कूलर लगाने की अनुमानित लागत इस प्रकार हो सकती है:-

  • सोलर पैनल: 16,000 रुपये (प्रति पैनल, 180-वॉट)
  • इन्वर्टर: 6,000 रुपये (500 वॉट)
  • बैटरी: 15,000 रुपये (150Ah)
  • कुल लागत: 37,000 रुपये

सोलर कूलर का उपयोग न केवल बिजली की बचत करता है,बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है। सोलर पैनल,इन्वर्टर, और बैटरी का सही चयन करके आप अपने कूलर को सोलर एनर्जी से चला सकते हैं और बिजली की कटौती की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। सोलर कूलर को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकता है।

Also ReadNTPC का शेयर 2026 तक कहां पहुंचेगा? जानिए प्राइस टारगेट और मार्केट का मूड!

NTPC का शेयर 2026 तक कहां पहुंचेगा? जानिए प्राइस टारगेट और मार्केट का मूड!

Author
Solar News

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें