कौन सा सोलर स्टॉक है 52 हफ्तों के न्यूनतम स्तर पर? जानें अभी किन शेयरों में दिख रही गिरावट

निवेशकों के लिए बड़ी खबर! सोलर स्टॉक्स लगातर गिरावट करते हुए दिख रहे हैं। आइए जानते हैं 52 हफ्तों के न्यूनतम स्तर पर कौन सा शेयर पहुंच गया है या फिर पहुंचने वाला है।

Photo of author

Written by Rohit Kumar

Published on

कौन सा सोलर स्टॉक है 52 हफ्तों के न्यूनतम स्तर पर? जानें अभी किन शेयरों में दिख रही गिरावट

आज सोमवार, 7 जुलाई को 2025 बाजार खुलने के बाद काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। सेंसेक्स सुबह गिरावट के साथ 83,398.08 पर ओपन हुआ हल्की सी उछाल के बाद यह 83,516.82 अंक पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी -12.50 (0.049%) की गिरावट के साथ 25,448.50 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि बढ़ोतरी करके यह 25,498.80 पर भी पहुंचा। यानी की अभी की बात करें तो दोनों लाल निशान पर आए हुए हैं। इसके साथ ही कई सोलर स्टॉक और अन्य स्टॉक लाल निशान पर कारोबार कर रहें हैं। आइए जानते हैं ये कौन से सोलर स्टॉक हैं जिनमे भारी गिरावट देखी जा रही है।

यह भी देखें- सोलर स्टॉक्स में हाहाकार! ट्रंप की टैक्स पॉलिसी से कंपनियों को लगा तगड़ा झटका – टूटे शेयर

इन सोलर स्टॉक में दिख रही गिरावट

शेयर बाजार में आज के दिन कई सोलर स्टॉक जैसे NHPC Ltd, Adani Green Energy Ltd के शेयरों में गिरावट दिख रही है। इसके अतिरिक्त कुछ स्टॉक तो अपने 52 हफ्तों के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

NHPC Ltd

एनएचपीसी शेयर गिरावट के साथ 85.00 रूपए पर खुला है। दिन के समय में यह 84.44 -0.60 (0.71%) पर लाल निशान में कारोबार कर रहा है। हालांकि इसमें बढ़ोतरी भी हुई और यह 85.30 रूपए पर पहुंच गया था। पिछले एक साल में इसका हाई लेवल 118.40 रूपए तथा लो लेवल 71 रूपए रहा है।

Adani Green Energy Ltd

अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का शेयर गिरावट के साथ आज 994.80 रूपए पर कारोबार कर रहा है। इसका मार्केट कैप 1.62LCr है। 52 हफ्ते में शेयर का हाई लेवल 2,091 रूपए तथा लो लेवल 758 रूपए रहा है।

Also Readसोलर एनर्जी शेयरों में आई जबरदस्त तेजी! आखिर क्या है इसकी वजह – एक्सपर्ट्स की राय जानिए

सोलर एनर्जी शेयरों में आई जबरदस्त तेजी! आखिर क्या है इसकी वजह – एक्सपर्ट्स की राय जानिए

Tata Power Ltd

टाटा पावर लिमिटेड स्टॉक -1.05 अंक की गिरावट के साथ 399.95 पर स्थित है। 52 वीक में शेयर हाई 494.85 रूपए तथा लो 326.35 रहा है।

KPI Green Energy Ltd

कंपनी के शेयर में आज -4.35 अंक की गिरावट हुई है जिससे यह 513 अंक पर आ गया है। कंपनी का मार्केट कैप 10.12KCr है। पिछले एक साल में स्टॉक का हाई प्राइस 745.33 रूपए तथा लो प्राइस 313.40 रूपए रहा है।

Surana Solar Ltd

सुराना सोलर शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 65.38 रूपए तथा लो लेवल 27.02 रूपए रहा है। इसके मार्केट कैप की बात करें जो कि 166.96Cr पर पहुंचा हुआ है। शेयर सोमवार को गिरावट के साथ 33.71 रूपए पर खुला।

Also ReadLoom Solar 40W-12V: घर की लाइटिंग और बैटरी चार्जिंग के लिए परफेक्ट सोलर पैनल – जानें कीमत और फीचर्स!

Loom Solar 40W-12V: घर की लाइटिंग और बैटरी चार्जिंग के लिए परफेक्ट सोलर पैनल – जानें कीमत और फीचर्स!

Author
Rohit Kumar
रोहित कुमार सोलर एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 वर्षों का गहन अनुभव है। उन्होंने सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, सौर ऊर्जा की अर्थव्यवस्था, सरकारी योजनाओं, और सौर ऊर्जा नवीनतम तकनीकी रुझानों पर शोधपूर्ण और सरल लेखन किया है। उनका उद्देश्य सोलर एनर्जी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पाठकों को ऊर्जा क्षेत्र के महत्वपूर्ण पहलुओं से परिचित कराना है। अपने लेखन कौशल और समर्पण के कारण, वे सोलर एनर्जी से जुड़े विषयों पर एक विश्वसनीय लेखक हैं।

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें