Waaree Flexible Solar Panel: लाइट-वेट और फ्लेक्सिबल सोलर पैनल लॉन्च, अब कहीं भी आसानी से लगा सकेंगे

Waaree ने पेश किया नया लाइट-वेट और फ्लेक्सिबल सोलर पैनल, जो पूरी तरह से लचीला और इंस्टाल करने में बेहद आसान है। यह सोलर पैनल अब आपको कहीं भी, किसी भी परिस्थिति में स्थिर और सुरक्षित बिजली देने की क्षमता प्रदान करेगा। जानें कैसे यह नवाचार आपकी जिंदगी को बदलेगा!

Photo of author

Written by Rohit Kumar

Published on

Waaree Energies ने वर्तमान में ही हल्के और लचीले सोलर मॉड्यूल लॉन्च किए है। ये मॉड्यूल्स पारंपरिक कांच के पैनल्स से 70% हल्के हैं और उनकी मोटाई केवल 3.5 मीटर से कम होती है। इन मॉड्यूल्स को बिना किसी ड्रिलिंग या भारी सपोर्ट की जरूरत के सीधे सतहों पर लगाया जा सकता है। जिनका यूज उन जगहों पर किया जा सकता है, जहां पहले सोलर पैनल्स का उपयोग करना मुश्किल होता है। जैसे कि मेट्रो स्टेशन, पेट्रोल पंप की छत,सड़क के किनारे की बैरियर, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी छतों पर इसके अलावा Waaree Energies का कहना है कि ये सोलर पैनल स्थानों पर भी आसानी से इंस्टॉल किए जा सकते हैं।

Waaree Flexible Solar Panel: लाइट-वेट और फ्लेक्सिबल सोलर पैनल लॉन्च, अब कहीं भी आसानी से लगा सकेंगे
Waaree Flexible Solar Panel: लाइट-वेट और फ्लेक्सिबल सोलर पैनल लॉन्च, अब कहीं भी आसानी से लगा सकेंगे

जहां पर सपोर्ट या ढांचों की अनुमति नहीं होती। इसके साथ ही इन मॉड्यूल्स को आसानी से किसी भी जगह चिपकाया जा सकता हैं, जिससे इंस्टॉलेशन आसान और सस्ता हो जाता है।

हल्के और पतले सोलर पैनल्स

इन लचीले सोलर पैनल्स का वजन बहुत हल्का है, केवल 8 किलो प्रति वर्ग मीटर (kg/m²), और उनकी मोटाई केवल 3.5 मिमी है। इसके कारण, ये पैनल्स आसानी से उन सतहों पर लगाए जा सकते हैं जिनकी क्षमता बहुत कम होती है। जैसे पुराने भवन, मेट्रो स्टेशन्स, और अन्य जगहों पर जहां भारी पैनल्स लगाना मुश्किल हो सकता है। इन मॉड्यूल्स को बिना किसी माउंटिंग की जरूरत के सीधे चिपकाया जा सकता है, जिससे इंस्टॉलेशन प्रक्रिया तेज़ और सस्ती होती है।

उच्च क्षमता और बेहतर प्रदर्शन

इन लचीले सोलर मॉड्यूल्स का आउटपुट 500 वॉट तक हो सकता है, और इनमें 18% मॉड्यूल क्षमता होती है। यह खासकर शहरी इलाकों में जहां धूप का असर कम हो सकता है, वहां बहुत प्रभावी होते हैं। इनमें ETFE फ्रंट शीट और IP67 जंक्शन बॉक्स होता है, जिससे ये मॉड्यूल्स खराब मौसम में भी अच्छे से काम करते हैं। इसके अलावा, इनमें कम रोशनी में भी अच्छी क्षमता होती है, जो इन्हें और अधिक उपयोगी बनाती है।

Waaree Energies के मुख्य विपणन अधिकारी, निलेश मलानी ने कहा, “शहरों और अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को सोलर पैनल की जरूरत है, जो उनके अनुसार अनुकूलित हो सकें। हमारा लचीला प्लेटफ़ॉर्म सोलर पैनल्स को इंस्टॉल करने के विकल्पों को बढ़ाता है, और भारतीय शहरों में कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करता है।”

Also ReadToyota’s 1200KM Miracle

Toyota’s 1200KM Miracle: Why US car buyers are waiting for the late 2026 Solid-State EV launch

विभिन्न आकारों में उपलब्ध

इन मॉड्यूल्स के कई आकार उपलब्ध हैं, जैसे 84 W, 125 W, 250 W और 500 W। इन मॉड्यूल्स को विभिन्न आकार और डिज़ाइन वाली जगहों पर इंस्टॉल किया जा सकता है। चाहे वह घुमावदार छत हो, या कोई अन्य वक्र सतह, ये मॉड्यूल्स हर जगह आसानी से फिट हो सकते हैं।

इन मॉड्यूल्स का इस्तेमाल अब उन स्थानों पर भी किया जा सकेगा, जहां पहले सोलर पैनल्स का उपयोग नहीं हो सकता था। यह उन सभी के लिए एक बड़ा कदम है, जो सस्टेनेबल और हरित ऊर्जा की ओर बढ़ने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

पर्यावरण पर प्रभाव

इन हल्के और लचीले सोलर मॉड्यूल्स से न केवल ऊर्जा संकट हल होगा, बल्कि ये पर्यावरण की दृष्टि से भी बेहद फायदेमंद साबित होंगे। इससे भारत में सोलर पावर का प्रसार तेज़ होगा, और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। यह भारत के शहरी क्षेत्रों और बुनियादी ढांचे के लिए एक अहम कदम साबित हो सकता है, जिससे ऊर्जा की खपत में सुधार होगा। इन मॉड्यूल्स का डिज़ाइन इस प्रकार से किया गया है कि वे शहरों में पूरी तरह से फिट हो जाते हैं और इनका उपयोग तेजी से बढ़ता जाएगा।

Also ReadLoom Solar Shark 575W Price: कम धूप में भी मिलेगी पूरी बिजली! जानें भारत के सबसे पावरफुल सोलर पैनल की कीमत

Loom Solar Shark 575W Price: कम धूप में भी मिलेगी पूरी बिजली! जानें भारत के सबसे पावरफुल सोलर पैनल की कीमत

Author
Rohit Kumar
रोहित कुमार सोलर एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 वर्षों का गहन अनुभव है। उन्होंने सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, सौर ऊर्जा की अर्थव्यवस्था, सरकारी योजनाओं, और सौर ऊर्जा नवीनतम तकनीकी रुझानों पर शोधपूर्ण और सरल लेखन किया है। उनका उद्देश्य सोलर एनर्जी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पाठकों को ऊर्जा क्षेत्र के महत्वपूर्ण पहलुओं से परिचित कराना है। अपने लेखन कौशल और समर्पण के कारण, वे सोलर एनर्जी से जुड़े विषयों पर एक विश्वसनीय लेखक हैं।

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें