3HP से 10HP सोलर पंप कम कीमत में लगाएं, योजना का लाभ उठाएं, पूरी जानकारी देखें

Photo of author

Written by Solar News

Published on

3HP से 10HP सोलर पंप कम कीमत में लगाएं, योजना का लाभ उठाएं, पूरी जानकारी देखें
3HP से 10HP सोलर पंप

सोलर पंप का प्रयोग फसलों की सिंचाई करने के लिए किया जाता है, इन्हें लगाने के बाद जीवाश्म ईंधन से चलने वाले पंप के प्रयोग को बंद किया जा सकता है, जो अधिक मात्रा में प्रदूषण करते हैं। 3HP से 10HP सोलर पंप को लगाने के बाद अपने खेतों में सिंचाई कर सकते हैं। सोलर पंप को चलाने के लिए सोलर पैनल को इंस्टाल किया जाता है।

3HP से 10HP सोलर पंप की कीमतें

सोलर पंप को ऑनलाइन माध्यम से आसानी से खरीदा जा सकता है, केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली पीएम कुसुम योजना का लाभ उठा कर आप सोलर पंप पर 50% से 60% तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार सोलर पंप को सस्ते में लगाया जा सकता है।

सोलर पंप में DC और AC प्रकार की मोटर लगी रहती है, इनमें DC पंप महंगे होते हैं, एयर AC की कीमत कम रहती है, सामान्यतः खेतों में सिंचाई करने के लिए प्रयोग होने वाले पंप की कीमत इस प्रकार रहती है:-

Also Readभारी डिस्काउंट पर खरीदें शानदार सोलर लाइट, रोशनी मिलेगी फुल, बिल हो जाएगा गुल

भारी डिस्काउंट पर खरीदें शानदार सोलर लाइट, रोशनी मिलेगी फुल, बिल हो जाएगा गुल

  • 3 HP पंप को लगाने में लगभग 1,20,000 रुपये से 1,30,000 रुपये तक का खर्चा हो सकता है।
  • 5 HP पंप को इंस्टाल करने में लगभग 1,90,000 रुपये से 2,00,000 रुपये तक का खर्चा हो सकता है।
  • 7.5 HP के पंप को लगाने में लगभग 3,00,000 रुपये तक का खर्चा हो सकता है।
  • 10 HP क्षमता के वाटर पंप को लगाने में लगभग 3,50,000 रुपये से 3,60,000 रुपये तक का खर्चा हो सकता है।

कितने सोलर पैनल लगाने होंगे?

SolarDukan से अब व्हाट्सप्प पर जुड़ें, क्लिक करें WhatsApp

सोलर पंप की क्षमता के अनुसार निम्न क्षमता के पॉलीक्रिस्टलाइन सोलर पैनल जोड़े जा सकते हैं:-

  • 3HP सोलर पंप: 330 वॉट के 10 पैनल
  • 5HP सोलर पंप: 330 वॉट के 16 पैनल
  • 10HP सोलर पंप: 330 वॉट के 32 पैनल

सोलर पंप के फायदे

  1. सोलर पंप के प्रयोग से पर्यावरण को साफ और सुरक्षित रखा जा सकता है, क्योंकि ये प्रदूषण को कम करने में सहायक होते हैं।
  2. सोलर पंप के प्रयोग से कृषि को आधुनिक तकनीक से किया जा सकता है।
  3. सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठा कर कम कीमत में सोलर पंप लगाया जा सकता है।
  4. सोलर पंप को चलाने के बाद ग्रिड बिजली बिल को कम किया जा सकता है।
  5. सोलर पंप सिस्टम में लगे सोलर पैनल से बनने वाली बिजली को DISCOM को बेचा भी जा सकता है।

3HP से 10HP सोलर पंप को एक बार इंस्टाल करने के बाद आप कई साल तक उनका प्रयोग कर सकते हैं, सोलर उपकरणों के प्रयोग को सरकार भी बढ़ावा दे रही है।

Also Readदिन-रात चलाएं AC, मिलेगी गर्मी से राहत, बिजली बिल की चिंता खत्म, पूरी जानकारी देखें

दिन-रात चलाएं AC, मिलेगी गर्मी से राहत, बिजली बिल की चिंता खत्म, पूरी जानकारी देखें

Author
Solar News

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें