उत्तर प्रदेश में सोलर ऑक्शन जीतते ही NTPC Green Energy के शेयरों पर चढ़ी नजर! निवेशकों में बढ़ी हलचल

NTPC Green Energy की सोलर नीलामी में बड़ी जीत और Honeywell के साथ Sustainable Aviation Fuel प्रोजेक्ट की घोषणा ने निवेशकों का भरोसा और बाजार की नजरें दोनों ही खींच ली हैं। ₹2.56/kWh की प्रतिस्पर्धी डील और मजबूत तिमाही नतीजों के बीच यह स्टॉक बन रहा है Renewable Energy सेक्टर का अगला चमकता सितारा।

Photo of author

Written by Rohit Kumar

Published on

उत्तर प्रदेश में सोलर ऑक्शन जीतते ही NTPC Green Energy के शेयरों पर चढ़ी नजर! निवेशकों में बढ़ी हलचल
उत्तर प्रदेश में सोलर ऑक्शन जीतते ही NTPC Green Energy के शेयरों पर चढ़ी नजर! निवेशकों में बढ़ी हलचल

अगर आपको बताए की NTPC Green Energy के शेयर वर्तमान समय मे सभी इन्वेस्टर की नजरों मे है ,इसकी मुख्य वजह यूपी मे किए गए सोलर टेंडर कंपनी की बढ़ोतरी और Honeywell के साथ Sustainable Aviation Fuel (SAF) उत्पत्ति की योजना से जुड़ी साझेदारी से है। इसके अलावा Renewable Energy की तरफ अपना अधिक प्रभाव तेजी से आगे बढ़ाते हुए, NTPC Green Energy ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के माध्यम से आयोजित नीलामी में 1,000 मेगावाट की सौर क्षमता हासिल की है। यह प्रोजेक्ट ₹2.56 प्रति यूनिट की दर से Power Purchase Agreement (PPA) के तहत ग्रीमेंट किया गया है।

UP मे 1000 MW सोलर जीत से NTPC ग्रीन को बढ़त

इस सफलता को NTPC Green Energy से एक बड़ी उपलब्धि माना गया है ,क्योंकि इस कंपनी का प्रमुख लक्ष्य हरित क्रांति को आगे बढ़ाना है। और Net Zero Carbon Emission के राष्ट्रीय उदेश्य की दिशा में ठोस कदम उठाना है। ₹2.56 प्रति यूनिट का टैरिफ देश में Renewable Energy परियोजनाओं के लिए पूर्ण दर मानी जा रही है। इस परियोजना से न केवल कंपनी की हरित ऊर्जा क्षमता में इजाफा होगा, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए स्वच्छ और सस्ती बिजली भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

Honeywell के साथ SAF उत्पादन में साझेदारी से नया आयाम

NTPC Green Energy ने अब हवाई ईंधन क्षेत्र में भी नवाचार की शुरुआत की है। कंपनी ने Honeywell Automation India के साथ रणनीतिक साझेदारी की है जिसके तहत भारत में Sustainable Aviation Fuel (SAF) के उत्पादन की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा। यह SAF Honeywell की eFining तकनीक के माध्यम से तैयार किया जाएगा जिसमें NTPC के बिजली संयंत्रों से प्राप्त कार्बन डाइऑक्साइड और ग्रीन हाइड्रोजन का उपयोग होगा। यह साझेदारी भारतीय एविएशन सेक्टर को अधिक पर्यावरण-अनुकूल विकल्प प्रदान करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

वित्तीय मोर्चे पर भी मजबूत प्रदर्शन, शुद्ध लाभ में 4% की वृद्धि

वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में NTPC ने 4% की सालाना वृद्धि के साथ ₹5,778 करोड़ का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो कि पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹5,556.4 करोड़ था। Revenue from operations भी 3.2% बढ़कर ₹43,903.7 करोड़ पर पहुंच गया है, जो कंपनी की स्थिर वित्तीय वृद्धि को दर्शाता है। हालांकि, EBITDA में मामूली 1% की गिरावट देखी गई, जो ₹11,255 करोड़ रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹11,340.6 करोड़ था। Operating margin में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई, जो 25.6% रहा, पिछले वर्ष के 26.7% की तुलना में।

Also ReadFederal Solar Portal Still Open

Is the Federal Solar Portal Still Open? Checking the 2026 Status of the Greener Homes Initiative

निवेशकों को मिला डिविडेंड का तोहफा, ₹3.3 प्रति शेयर का अंतिम लाभांश प्रस्तावित

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2025 के लिए ₹3.3 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है, जिसकी मंजूरी आगामी AGM में दी जाएगी। इससे पहले कंपनी ने नवंबर और फरवरी में ₹2.5 प्रति शेयर के दो अंतरिम लाभांश दिए थे। इस लाभांश नीति से यह साफ है कि NTPC अपने शेयरधारकों को स्थिर और निरंतर रिटर्न देने की दिशा में प्रतिबद्ध है।

हरित ऊर्जा में नेतृत्व की ओर NTPC Green Energy का मजबूत कदम

NTPC Green Energy की इन हालिया पहलों — सोलर टेंडर की जीत और Honeywell के साथ SAF साझेदारी से यह स्पष्ट है कि कंपनी Renewable Energy और Green Innovation में नेतृत्व की भूमिका निभाने को तैयार है। भारत सरकार के ऊर्जा ट्रांजिशन के लक्ष्यों के तहत NTPC Green Energy का यह आक्रामक विस्तार देश को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में मदद करेगा। साथ ही, यह निवेशकों के लिए भी नए अवसर और संभावित multi-bagger returns के संकेत देता है।

Also ReadEuropean Smart Grid

Energy Independence: How the European Smart Grid is allowing neighbors to trade solar power like Bitcoin

Author
Rohit Kumar
रोहित कुमार सोलर एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 वर्षों का गहन अनुभव है। उन्होंने सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, सौर ऊर्जा की अर्थव्यवस्था, सरकारी योजनाओं, और सौर ऊर्जा नवीनतम तकनीकी रुझानों पर शोधपूर्ण और सरल लेखन किया है। उनका उद्देश्य सोलर एनर्जी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पाठकों को ऊर्जा क्षेत्र के महत्वपूर्ण पहलुओं से परिचित कराना है। अपने लेखन कौशल और समर्पण के कारण, वे सोलर एनर्जी से जुड़े विषयों पर एक विश्वसनीय लेखक हैं।

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें