Solar Scheme: गांवों में बिजली बिल से मिलेगी मुक्ति! घर-घर मुफ्त सोलर पैनल लगाएगी सरकार; जानें

ग्रामीण इलाकों में रहने वाले परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है, केंद्र सरकार की नई योजना अब गांवों के अंधेरे को दूर करने और बिजली बिल को 'जीरो' करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है, 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के तहत सरकार अब हर घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए भारी सब्सिडी दे रही है

Photo of author

Written by Rohit Kumar

Published on

Solar Scheme: गांवों में बिजली बिल से मिलेगी मुक्ति! घर-घर मुफ्त सोलर पैनल लगाएगी सरकार; जानें
Solar Scheme: गांवों में बिजली बिल से मिलेगी मुक्ति! घर-घर मुफ्त सोलर पैनल लगाएगी सरकार; जानें

ग्रामीण इलाकों में रहने वाले परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है, केंद्र सरकार की नई योजना अब गांवों के अंधेरे को दूर करने और बिजली बिल को ‘जीरो’ करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है, ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत सरकार अब हर घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए भारी सब्सिडी दे रही है। 

यह भी देखें: Solar for AC: क्या 3kW के सोलर सिस्टम पर चल सकता है 1.5 टन का AC? जानें सही इन्वर्टर साइज और लोड की पूरी कैलकुलेशन।

300 यूनिट बिजली बिल्कुल फ्री!

इस योजना का सबसे बड़ा आकर्षण है 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली। सरकार का लक्ष्य है कि लोग अपनी जरूरत की बिजली खुद पैदा करे, यदि आपके घर में सोलर पैनल से जरूरत से ज्यादा बिजली बनती है, तो आप उसे बिजली विभाग को बेचकर कमाई भी कर सकते हैं। 

सरकार देगी ₹78,000 तक की भारी सब्सिडी 

सोलर पैनल लगवाना अब जेब पर भारी नहीं पड़ेगा। सरकार ने सब्सिडी के गणित को बेहद सरल रखा है:

  • 1 किलोवाट के लिए ₹30,000 की मदद।
  • 2 किलोवाट के लिए ₹60,000 की राहत।
  • 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर अधिकतम ₹78,000 की सब्सिडी दी जा रही है। 

विशेषज्ञों का कहना है कि कई राज्यों में राज्य सरकारें अपनी ओर से भी अतिरिक्त अनुदान दे रही हैं, जिससे कुल छूट 1 लाख रुपये के पार तक जा सकती है।

Also Readअब सोलर लाइट खरीदें सस्ती कीमत में, जबरदस्त ऑफर का उठाएं फायदा!

अब सोलर लाइट खरीदें सस्ती कीमत में, जबरदस्त ऑफर का उठाएं फायदा!

यह भी देखें: Portable Solar Generator: अब साथ लेकर घूमें अपना पावर हाउस! यह छोटा सा सोलर जनरेटर चलाएगा टीवी, पंखा और लैपटॉप।

कौन उठा सकता है फायदा? (पात्रता)

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ बुनियादी शर्तें तय की गई हैं:

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • घर की छत मजबूत और पैनल लगाने के लिए पर्याप्त जगह वाली होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी या इनकम टैक्स के दायरे में नहीं होना चाहिए।
  • बिजली का सक्रिय कनेक्शन (Valid Connection) होना अनिवार्य है।

आवेदन कैसे करें?

योजना का लाभ लेने के लिए आपको इधर-उधर भटकने की जरुरत नहीं है, आप सीधे PM Surya Ghar के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, आवेदन के बाद डिस्कॉम (DISCOM) से मंजूरी मिलते ही आप रजिस्टर्ड वेंडर से पैनल लगवा सकते हैं, काम पूरा होने और नेट-मीटरिंग लगने के 30 दिनों के भीतर सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में क्रेडिट कर दी जाएगी।

Also ReadWaaree Energies Shares: सब्सिडियरी को मिला 17.6 करोड़ डॉलर का ऑर्डर, शेयर खरीद में आई तेजी

Waaree Energies Shares: सब्सिडियरी को मिला 17.6 करोड़ डॉलर का ऑर्डर, शेयर खरीद में आई तेजी

Author
Rohit Kumar
रोहित कुमार सोलर एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 वर्षों का गहन अनुभव है। उन्होंने सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, सौर ऊर्जा की अर्थव्यवस्था, सरकारी योजनाओं, और सौर ऊर्जा नवीनतम तकनीकी रुझानों पर शोधपूर्ण और सरल लेखन किया है। उनका उद्देश्य सोलर एनर्जी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पाठकों को ऊर्जा क्षेत्र के महत्वपूर्ण पहलुओं से परिचित कराना है। अपने लेखन कौशल और समर्पण के कारण, वे सोलर एनर्जी से जुड़े विषयों पर एक विश्वसनीय लेखक हैं।

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें