सबसे सस्ता और दमदार सोलर स्टॉक कौन सा है? जानें निवेश के लिए टॉप किफायती शेयर

क्या आप सस्ते सोलर स्टॉक की तलाश में हैं जो आपको भविष्य में मल्टीबैगर रिटर्न दें। आइए आपको इस लेख में टॉप किफायती शेयर की जानकारी देते हैं।

Photo of author

Written by Rohit Kumar

Published on

सबसे सस्ता और दमदार सोलर स्टॉक कौन सा है? जानें निवेश के लिए टॉप किफायती शेयर

भारत सरकार द्वारा रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। बाजार में सोलर प्रोडक्ट की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस वजह से निवेशक सोलर कंपनियों के शेयर खरीदना अधिक पसंद कर रहें हैं ताकि उन्हें भी इससे मल्टीबैगर रिटर्न मिल सके। आज कम आपको इस लेख में कुछ दमदार और सस्ते सोलर स्टोक्स के बारे में बताने जा रहें हैं जिसमें निवेश करके आप मुनाफा कमा पाएंगे।

यह भी पढ़ें- सोलर स्टॉक में धांसू एक्विजिशन: सोमवार को रिकॉर्ड तोड़ उछाल की उम्मीद!

Suzlon Energy Share

अगर आप सस्ते और दमदार सोलर स्टॉक को ढूंढ रहें हैं तो सुजलॉन एनर्जी स्टॉक निवेश करने के लिए बेहतर विकल्प है। यह कंपनी पवन ऊर्जा क्षेत्र में काम करती है। पवन टर्बाइनों की सहायता से यह ऊर्जा का निर्माण करते हैं। इसके साथ ही यह टर्बाइनों का निर्माण और रखरखाव का कार्य भी करती है। इसका जो मार्केट कैप है वह 90,250 करोड़ रूपए हो गया है। कंपनी का शेयर आज सोमवार को 65.76 रूपए पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का 52 हफ्ते में हाई लेवल 86.04 रूपए तथा लो लेवल 46.15 रूपए रहा है।

सुजलॉन स्टॉक ने पिछले कुछ वर्षों में अपने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दिया है। हालांकि बीच बीच में काफी उतार चढ़ाव भी आए हैं। पांच सालों में इसने 1028.76 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है।

Reliance Power Ltd

रिलायंस पावर लिमिटेड का शेयर आज 66.70 के हाई लेवल पर रहा है। हालांकि कुछ देर बाद इसमें गिरावट आ गई। इसका मार्किट कैप 27.25KCr है। पिछले एक साल में शेयर का हाई लेवल 76.49 रूपए तथा लो लेवल 25.75 रुपए रहा है।P/E ratio 9.42 है। इस शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले एक साल में 120 से लेकर 130 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है। रिलायंस पावर लिमिटेड, रिलायंस ग्रुप का हिस्सा है जो नवीकरणीय बिजली बनाने का काम करती है।

Also ReadInvesting in Solar Farms via Fractions

Tokenized Solar: Investing in Solar Farms via Fractions (NFTs/Tokens) – A New 2026 Trend

NHPC Ltd Share

NHPC Ltd का मार्केट कैप 85.18KCr है। 52 सप्ताह में इसका हाई लेवल 118.40 रूपए तथा लो लेवल 71 रूपए रहा है। आज यह शेयर गिरावट के साथ 84.83 रूपए पर कारोबार कर रहा है। इस कंपनी के शेयर में निवेश करना सुरक्षित माना जाता है क्योंकि यह एक सरकारी कम्पनी है। पिछले एक पांच साल में इसने अपने निवेशकों को 169.54 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले एक साल में इसमें थोड़ी गिरावट भी हुई है।

Surana Solar Ltd

सुराना सोलर लिमिटेड कंपनी निवेशकों को सस्ता स्टॉक प्राप्त कराती है। कंपनी द्वारा सोलर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल का निर्माण किया जाता है। कंपनी का मार्केट कैप 168.63Cr है। पिछले एक साल में शेयर का हाई लेवल 65.38 रूपए तथा लो लेवल 27.02 रूपए रहा है। आज सोमवार, 7 जुलाई के दिन यह शेयर 34.27 रूपए पर काम कर रहा है। पिछले पांच सालों में इसने अपने निवेशकों को 325.70 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

ये सौर ऊर्जा के सस्ते सोलर स्टॉक हैं जिन्हे पैनी स्टॉक कहा जाता है। आप एक्सपर्ट्स की राय लेकर इनमे निवेश कर सकते हैं। भविष्य में कैसा रिटर्न देते हैं यह इनके कारोबार पर निर्भर करेगा।

Also ReadTata 3kW रूफटॉप सोलर सिस्टम की कीमत और सब्सिडी – जानें निवेश से जुड़ी हर जरूरी बात

Tata 3kW रूफटॉप सोलर सिस्टम की कीमत और सब्सिडी – जानें निवेश से जुड़ी हर जरूरी बात

Author
Rohit Kumar
रोहित कुमार सोलर एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में 7 वर्षों का गहन अनुभव है। उन्होंने सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, सौर ऊर्जा की अर्थव्यवस्था, सरकारी योजनाओं, और सौर ऊर्जा नवीनतम तकनीकी रुझानों पर शोधपूर्ण और सरल लेखन किया है। उनका उद्देश्य सोलर एनर्जी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पाठकों को ऊर्जा क्षेत्र के महत्वपूर्ण पहलुओं से परिचित कराना है। अपने लेखन कौशल और समर्पण के कारण, वे सोलर एनर्जी से जुड़े विषयों पर एक विश्वसनीय लेखक हैं।

Leave a Comment

हमारे Whatsaap ग्रुप से जुड़ें